फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DU: will be a new record in the online application

डीयू में ऑनलाइन आवेदन का नया रिकॉर्ड बनेगा

Wed, 22 Jun 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 22 Jun 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
DU: will be a new record in the online application
- फोटो : अमर उजाला

दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2016-17 में पहली बार पूरी तरह से ऑनलाइन की गई दाखिला प्रक्रिया को आवेदक हाथोंहाथ ले रहे हैं। इस कारण से ऑनलाइन आवेदन का नया रिकॉर्ड बनने की संभावना है।

विज्ञापन


बीते साल सिर्फ ऑनलाइन आवेदन की समाप्ति के बाद कुल 2, 32, 049 आवेदन प्राप्त हुए थे जबकि इस बार आवेदन का एक दिन बाकी है और कुल 2, 41, 180 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। बुधवार आधी रात फीस जमा हो जाने के बाद ही फॉर्म भरा हुआ माना जाएगा।
विज्ञापन


ऐसे में उम्मीद है कि अंतिम समय में आवेदक बड़ी संख्या में आवेदन करेंगे और आवेदन का आंकड़ा भी बढ़ने की उम्मीद है। यह आंकड़ा ढाई लाख से अधिक पहुंच सकता है। वहीं एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटी (ईसीए) व स्पोर्ट्स के लिए भी बड़ी संख्या में आवेदक आवेदन कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑनलाइन आवेदन का आंकड़ा
कुल ऑनलाइन पंजीकरण                      3, 52, 209
फीस के साथ फॉर्म जमा                         2, 41, 180
कुल छात्र आवेदकों की संख्या                  1, 24, 746
कुछ छात्रा आवेदकों की संख्या                  1, 16, 421
ट्रांसजेंडर                                           13
अनारक्षित आवेदकों की संख्या                 1, 53, 691
ओबीसी आवेदकों की संख्या                     47, 101
एससी आवेदकों की संख्या                       33, 274
एसटी आवेदकों की संख्या                       5959
पीडब्लयूडी आवेदकों की संख्या                 1155
स्पोर्ट्स आवेदन की संख्या                       9921
नॉन कालिजिऐयट आवेदन की संख्या         56, 249
ईसीए आवेदनों की संख्या                        7255
कश्मीरी विस्थापित आवेदकों की संख्या       424 

ऑनलाइन ही कॉलेज व कोर्स का चयन करना होगा

दिल्ली विश्वविद्यालय में कट ऑफ आने के बाद छात्रों को कॉलेज व कोर्स का चयन ऑनलाइन ही करना होगा। इसके लिए उन्हें यूजी दाखिला पोर्टल पर अपने पंजीकृत ई-मेल आईडी का प्रयोग करना होगा। डीयू प्रशासन ने आवेदन प्रक्रिया समाप्ति के बाद की दाखिला प्रक्रिया की जानकारी जारी की है।
1. कट ऑफ आने के बाद यदि कोई छात्र किसी कॉलेज की कट ऑफ में आ रहा होगा तो उसे दाखिला पोर्टल पर अपने ई-मेल आईडी व पासवर्ड की मदद से कॉलेज व कोर्स को चुनना होगा।

2. उसके बाद छात्र को अपने दाखिला फॉर्म का प्रिंट आउट व जरूरी दस्तावेज लेकर कॉलेज पहुंचना होगा।
3. कॉलेज दस्तावेजों को जांच कर अपने पास रखेगा जिससे कि छात्र दोबारा कहीं किसी कॉलेज में दाखिला ना ले सके।
4. यूजी पोर्टल पर कॉलेज दाखिले की मंजूरी देगा। जिसके बाद पोर्टल पर लॉग -इन कर उन्हें ऑनलाइन फीस पेमेंट विकल्प पर कॉलेज की फीस का भुगतान करना होगा।
5. प्रशासन की सलाह है कि परेशानी से बचने के लिए ऑनलाइन दाखिले, फीस भुगतान के लिए अंतिम समय की प्रतीक्षा ना करें।
6. यदि छात्र किसी कॉलेज से अपना दाखिला रद्द कराता है तो कॉलेज उसके दस्तावेज वापस कर देगा।
7. छात्रों को ध्यान रखना होगा कि फीस भुगतान करने के बाद ही कॉलेज छात्र का दाखिला पक्का करेगा।
8. ईसीए में दाखिले के लिए होने वाली ट्रायल की तिथियां 1 जुलाई को जारी की जाएंगी। जुलाई के प्रथम सप्ताह से ट्रायल शुरू हो सकते हैं।
9. जिन आवेदकों ने डीयू के साथ-साथ ईसीए व स्पोर्ट्स के लिए सेंट स्टीफंस व जीसस एंड मैरी कॉलेज में आवेदन किया है। ऐसे आवेदकों को एक ही ट्रायल में शामिल होना होगा। फिर चाहे वह ट्रायल सबसे पहली तिथि पर कहीं भी हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed