{"_id":"57f2a9134f1c1b8d3226fe7d","slug":"du-uncertainty-on-the-hiring-of-teachers","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू : शिक्षकों की भर्ती पर अनिश्चितता बरकरार","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
डीयू : शिक्षकों की भर्ती पर अनिश्चितता बरकरार
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 04 Oct 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली यूनिवर्सिटी
डीयू में बीते साल कॉलेजों में शिक्षकों की भर्ती के लिए निकाले गए आवेदनों पर भर्ती कब होगी इस पर अनिश्चितता बनी हुई है। वर्ष 2015 में 40 से अधिक कॉलेजों ने स्थायी नियुक्तियों के लिए विज्ञापन निकालकर उसके नाम पर हजारों रुपये का आवेदन शुल्क लिया, लेकिन इन विज्ञाप्ति पदों पर साक्षात्कार कब होंगे, इसकी जानकारी उम्मीदवारों को अब भी नहीं है।
विज्ञापन
आवेदन शुल्क देकर कई उम्मीदवार ठगा महसूस कर रहे हैं। ऐसे में दिल्ली विश्वविद्यालय एससी एसटी ओबीसी टीचर्स फोरम ने डीयू कुलपति प्रो. योगेश त्यागी को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
इसमें मांग की है कि यदि स्थायी नियुक्ति प्रक्रिया में विलंब हो, तो आवेदन शुल्क वापस किया जाएं। फोरम के अध्यक्ष प्रो. हंसराज सुमन ने बताया कि तदर्थ शिक्षकों ने स्थायी नियुक्ति की आस में कई कॉलेजों में आवेदन किया।
विज्ञापन
जिन 40 कॉलेजों ने आवेदन पत्र मांगे थे, उनमें से कई कॉलेज ऐसे थे जिन्होंने 10 से अधिक विषयों का विज्ञापन निकाला। इस तरह शिक्षकों के आवेदन शुल्क के नाम पर हजारों रुपये खर्च हुए। उन्होंने बताया कि कुलपति को पत्र लिखा है कि स्थायी नियुक्ति प्रक्रिया में विलंब होने पर उम्मीदवारों के आवेदन शुल्क वापस किए जाएं।
प्लेसमेंट सेल की मांग
फोरम की मांग है कि नियुक्ति प्रक्रिया को सुचारु ढंग से चलाने के लिए टीचर्स प्लेसमेंट सेल की स्थापना की जाए। इस सेल के माध्यम से ही आवेदन पत्र मंगवाए जाएं। सेल में एक बार नाम दर्ज होने पर उसे एक वर्ष बाद रिन्यू किया जाए। सेल स्थापित होने से कॉलेजों की मनमानी खुद ही रुक जाएगी।
