{"_id":"57e40af04f1c1bf840a8293d","slug":"du-udan-closing-ceremony-of-the-festival-aanupm-kher-and-manoj-tiwary","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू : उड़ान उत्सव के समापन समारोह में पहुंचे अअनुपम खेर और मनोज तिवारी ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
डीयू : उड़ान उत्सव के समापन समारोह में पहुंचे अअनुपम खेर और मनोज तिवारी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 23 Sep 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
डीयू
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली विश्वविद्यालय में जारी नाटकों के मिनी कुंभ (उड़ान उत्सव) का समापन बृहस्पतिवार को हो गया। अंतिम दिन तीन दिनों मेें नाटकों की प्रस्तुति के आधार पर कॉलेजों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
पहला पुरस्कार शिवाजी कॉलेज को प्राप्त हुआ, जबकि दूसरा पुरस्कार हंसराज कॉलेज व तीसरा पुरस्कार विवेकानंद कॉलेज को मिला। हंसराज कॉलेज में आयोजित समापन समारोह में फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने अपने अभिनय के अनुभवों को साझा किया।
विज्ञापन
अनुपम खेर ने उड़ान महोत्सव को थियेटर की दुनिया के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने युवाओं को बताया कि आपकी जिदंगी से ही आपको सबसे अधिक अनुभव मिलता है जो आपकी एक्टिंग का खजाना है।
विज्ञापन
सांसद मनोज तिवारी ने जिया हो बिहार के लाला, ये भारत देश है मेरा गीतों से समां बांध दिया। उन्होंने कहा कि अद्वैता काला जी और चाणक्य धारावाहिक फेम चंद्रप्रकाश द्रिवेदी जी के साथ प्रतिभागियों से मिलकर एक फिल्म बनाएंगे। गायिका मालिनी अवस्थी ने लोकगीत गुनगुना के बेस्ट म्यूजिक का अवार्ड दिया।
निर्णायक मंडल के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव में प्रतिभागियों को मौका देने का भी वादा किया। इस समारोह में प्रथम विजेता बने शिवाजी कॉलेज को 51 हजार रुपये का, हंसराज कॉलेज को 31 हजार व विवेकानंद कॉलेज को 21 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा बेस्ड प्रोडक्शन के पुरस्कार भी दिए गए।