{"_id":"58011e514f1c1b762b28f92b","slug":"du-two-days-off-for-the-classes-the-students-burned-an-effigy-of-the-law-faculty-dean","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू : दो दिन के लिए कक्षाएं बंद, छात्रों ने लॉ फैकल्टी डीन का पुतला फूंका ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
डीयू : दो दिन के लिए कक्षाएं बंद, छात्रों ने लॉ फैकल्टी डीन का पुतला फूंका
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 16 Oct 2016 05:10 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली यूनिवर्सिटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय के लॉ फैकल्टी में चल रहा विवाद थमने की बजाए बढ़ता जा रहा है। छात्रों की भूख हड़ताल व प्रदर्शन के कारण प्रशासन ने दो दिनों के लिए एलएलबी की कक्षाएं बंद कर दी हैं।
विज्ञापन
इस संबंध में 14 व 15 अक्तूबर को कक्षाएं न होने का नोटिस भी जारी कर दिया गया है। उधर, भूख हड़ताल पर बैठे व प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने शुक्रवार को लॉ फैकल्टी डीन प्रो. वेद कुमारी का पुतला फूंका।
विज्ञापन
छात्रों का कहना है अब लिखित नोटिफिकेशन आने पर ही वह आंदोलन समाप्त करेंगे। दूसरी ओर छात्रों के बीच मारपीट की बात भी सामने आई, लेकिन धरने पर बैठे छात्रों ने इससे इंकार किया है। लॉ फैकल्टी में बड़ी संख्या में फेल हुए छात्रों का आंदोलन दूसरे दिन भी जारी रहा। बृहस्पतिवार से पहले ही दो छात्र भूख हड़ताल पर हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह कुछ कक्षाएं लगी, लेकिन 10 बजे के बाद प्रशासन की ओर से (कैंपस लॉ सेंटर, लॉ सेंटर-1, लॉ सेंटर-2 की कक्षाएं) बंद करने का नोटिस जारी कर दिया गया। इस कारण कक्षाएं बाधित हुईं और तीनों सेंटरों पर पढ़ाई नहीं हुई। लॉ फैकल्टी में सोमवार से ही कक्षाएं शुरू होने की उम्मीद है।