{"_id":"576c38284f1c1bb40cb48230","slug":"du-trial-of-28-colleges-in-40-games-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू: 28 कॉलेजों में 40 खेलों के ट्रायल आज से","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
डीयू: 28 कॉलेजों में 40 खेलों के ट्रायल आज से
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 24 Jun 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीयू के 28 कॉलेजों में लगभग 40 खेलों के लिए शुक्रवार से फिटनेस टेस्ट व ट्रायल प्रक्रिया की शुरुआत 7 कॉलेजों में फिटनेस टेस्ट और 2 कॉलेजों में ट्रायल से हो रही है। दिल्ली विश्वविद्यालय में विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए खेल कोटे के तहत प्राप्त हुए 10, 351 आवेदनों में से केवल 6, 446 आवेदक ही इस कोटे के लिए योग्य हैं।
विज्ञापन
बाकी के आवेदन या तो वैध नहीं हैं या फिर एक ही छात्र ने 2 से 3 बार आवेदन कर दिया है। अब ये 6, 446 आवेदक 5 प्रतिशत खेल कोटा पाने के लिए पसीना बहाएंगे। उल्लेखनीय है कि इस बार ट्रायल में पास होने के लिए 50 में से 25 अंक लाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
डीयू स्पोर्ट्स काउंसिल अध्यक्ष प्रो सी.एस दुबे ने बताया कि खेल कोटे के तहत आए आवेदनों में से केवल 6, 446 आवेदन ही सही पाए गए हैं। अब इन सभी आवेदकों को फिटनेस टेस्ट व ट्रायल में हिस्सा लेना होगा। कॉलेज स्तर पर पहले फिटनेस टेस्ट होगा उसके बाद उस खेल के लिए ट्रायल होगा। 2 जुलाई तक चलने वाले टेस्ट व ट्रायल में गड़बड़ी रोकने के लिए पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी करवाई जाएगी।
विज्ञापन
एक कॉलेज का ट्रायल दूसरे कॉलेज में मान्य होगा
खेलों के लिए छात्रों को बार-बार ट्रायल नहीं देने होंगे। कॉलेज स्तर पर अलग-अलग कॉलेजों में ट्रायल होंगे। एक कॉलेज का ट्रायल दूसरे कॉलेज में मान्य होगा। ऐसे छात्र जिन्होंने एक से अधिक खेलों के लिए आवेदन किया है। तब भी किसी एक कॉलेज का फिटनेस टेस्ट पास करने पर वह दूसरे कॉलेज में भी मान्य होगा।