फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DU to start permanent appointment process

डीयू: कॉलेजों में जल्द शुरू होगी स्थायी नियुक्ति प्रक्रिया 

Fri, 24 Nov 2017 02:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 24 Nov 2017 02:22 PM IST
विज्ञापन
DU to start permanent appointment process
du - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेजों में स्थायी नियुक्ति की प्रक्रिया को लेकर उम्मीद जगी हैं। दरअसल, डीयू के सहायक कुलसचिव ने कॉलेज प्रिंसिपलों को एक पत्र भेजा है।

विज्ञापन


जिसमें कहा गया है कि केंद्रीय छंटनी कमेटी द्वारा तैयार विषयवार आवेदकों की सूची जल्द ही कॉलेजों को भेज दी जाएगी। पत्र में निर्देशित किया गया है कि जिन आवेदकों ने सहायक प्रोफेसर के पद के लिए आवेदन किया है उनकी सूची तैयार की जाए। इसके लिए कॉलेज एक स्क्रीनिंग कमेटी का गठन करें।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि बीते शनिवार डीयू के 94वें दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति व डीयू विजिटर रामनाथ कोविंद ने स्थायी नियुक्ति प्रक्रिया जल्द शुरू करने को कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्र में लिखा गया है कि विश्वविद्यालय कुलपति प्रतिनिधि, विषय विशेषज्ञ, एससी-एसटी-ओबीसी, अल्पसंख्यक, महिला प्रतिनिधि के लिए ऑब्जर्वर नियुक्ति करने के लिए पत्र लिखें। कॉलेज उन्हीं विषयों की सूची तैयार करें जो उन्होंने विज्ञापन के समय उल्लेख किया है। उसके बाद वह विश्वविद्यालय प्रशासन से संबंधित विषयों की अनुमति लें।

बता दें कि, बीते दिनों डीयू से संबद्ध कॉलेजों मेें सहायक प्रोफेसर के पदों की नियुक्ति के लिए विभिन्न विषयों की स्क्रीनिंग को अपडेट कर सार्वजनिक कर दिया गया है। फिलहाल, विश्वविद्यालय ने 13 विषयों की स्क्रीनिंग लिस्ट जारी की है।


इन विषयों में अरबी, बंगाली, बायोटेक्नोलॉजी, रसायन विज्ञान, इलेक्ट्रॉनिक्स, अंग्रेजी पत्रकारिता, हिंदी पत्रकारिता, फूड टेक्नोलॉजी, इंस्ट्रूमेंटेशन, दर्शन शास्त्र, वनस्पति एवं जंतु विज्ञान, मनोविज्ञान और उर्दू आदि विषय शामिल है। डीयू एकेडमिक काउंसिल सदस्य प्रो. हंसराज सुमन ने बताया कि इस पत्र के आने से भले ही देर से लेकिन कॉलेजों में स्थायी नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed