फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DU teacher Adhoc: Memo to the President, demanding permanent appointment

डीयू तदर्थ शिक्षक : राष्ट्रपति को दिया ज्ञापन, नियुक्ति स्थायी करने की मांग 

Sun, 25 Sep 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 25 Sep 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
DU teacher Adhoc: Memo to the President, demanding permanent appointment
दिल्ली यूनिवर्सिटी

दिल्ली विश्वविद्यालय के तदर्थ शिक्षकों ने राहत के लिए राष्ट्रपति से गुहार लगाई है। शिक्षकों ने एक ज्ञापन के जरिए राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मांग की है कि शिक्षक जहां कार्यरत हैं, उन्हें वहीं स्थायी नियुक्ति दी जाए।

विज्ञापन


राष्ट्रपति के डीयू विजिटर होने के कारण ही शिक्षकों की ओर से उनका दरवाजा खटखटाया गया है। शिक्षकों का कहना है कि स्थायी नियुक्ति प्रक्रिया के समान ही उनकी नियुक्ति प्रक्रिया होती है। 
विज्ञापन


निर्धारित योग्यता भी स्थायी शिक्षकों की तरह ही होती है। लिहाजा डीयू में रिक्त पड़े शिक्षक पदों पर उनकी नियुक्ति की जाए। राजधानी कॉलेज के एक तदर्थ शिक्षक ने बताया कि ज्ञापन के साथ ही लगभग 2000 से अधिक तदर्थ शिक्षकों के हस्ताक्षर भी सम्मति के रूप में सौंपे गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी हुआ ऐसा
शिक्षकों का कहना है कि जहां शिक्षक पढ़ा रहे हैं, यदि वहां उन्हें स्थायी किया जाता है तो ऐसा पहली बार नहीं होगा। वर्ष 1978-79 में लगभग 400 शिक्षकों को स्थायी कर दिया गया था। उस समय 400 शिक्षकों की ही जरूरत थी। लेकिन अब रिक्त पदों की संख्या 4500 पहुंच गई है। 

प्रधानमंत्री को भी सौंपा है मांगपत्र
राष्ट्रपति को दिए गए ज्ञापन के साथ ही मांगपत्र को प्रधानमंत्री, मानव संसाधन विकास मंत्री, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग व डीयू कुलपति को भी दिया गया है। 


ज्ञापन में कहा गया है कि उन्हें प्रत्येक चार माह में नियुक्ति पाने के लिए प्रशासन का मोहताज रहना पड़ता है। ऐसे में राष्ट्रपति से अपील की गई है कि वह इस मामले में हस्तक्षेप करें और एक अध्यादेश के जरिये सभी तदर्थ शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से स्थायी करवाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed