{"_id":"5a044f494f1c1bd7538bc44a","slug":"du-students-want-to-close-the-university-till-sunday-due-to-smog","type":"story","status":"publish","title_hn":"DU : स्कूल के बाद अब कॉलेज रविवार तक बंद करने की मांग","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
DU : स्कूल के बाद अब कॉलेज रविवार तक बंद करने की मांग
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 10 Nov 2017 10:37 AM IST
विज्ञापन
du
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में हवा के जहरीली होने के कारण रविवार तक स्कूल बंद होने के बाद अब दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेजों को भी बंद किए जाने की मांग उठने लगी है। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ(डूसू) अध्यक्ष रॉकी तुषीड ने कुलपति प्रो योगेश त्यागी को पत्र लिख रविवार तक कॉलेज बंद किए जाने की अपील की है।
विज्ञापन
डूसू अध्यक्ष ने पत्र में लिखा है कि खराब हो रही हवा की गुणवत्ता के मद्देनजर कुलपति दिल्ली विश्वविद्यालयों केकॉलेजों को रविवार तक बंद किए जाने का निर्देश दें। डूसू अध्यक्ष रॉकी तुषीड के अनुसार खराब हो रही हवा की गुणवत्ता से छात्रों केस्वास्थय पर बहुत ही हानिकारक प्रभाव होगा। डीयू में नवंबर अंत में सेमेस्टर परीक्षाएं शुरु होने जा रही हैं।
विज्ञापन
ऐसे में छात्रों के स्वास्थय और सुरक्षा की चिंता करना महत्वपूर्ण है। लिहाजा असहनीय वायु प्रदूषण को देखते हुए उन्होंने रविवार तक कॉलेज बंद करने केलिए उचित दिशा-निर्देश जारी करने की अपील की है।
विज्ञापन
साथ ही इन निर्देशों की समीक्षा के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन और छात्रों के समूह की एक संयुक्त बैठक रविवार को की जा सकती है। उल्लेखीनय है कि इससे पहले दिल्ली सरकार ने बीते बुधवार को सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों, गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों को रविवार तक बंद करने के आदेश दिए थे।