फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   du: students caomplaint against law faculty deen

डीयू : लॉ फैकल्टी डीन के खिलाफ छात्रों का हल्ला बोल

Wed, 21 Mar 2018 10:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 21 Mar 2018 10:10 AM IST
विज्ञापन
du: students caomplaint against law faculty deen
delhi university

दिल्ली विश्वविद्यालय में एक ओर जहां शिक्षकों की हड़ताल चल रही है। वहीं, अब लॉ फैकल्टी में विद्यार्थियों ने डीन के खिलाफ हल्ला बोल दिया है।

विज्ञापन


अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नॉर्थ कैंपस विधि संकाय इकाई के छात्रों ने डीन वेद कुमारी के खिलाफ धरना दिया। साथ ही धरने के बाद डीन कार्यालय के बाहर ज्ञापन चिपका दिया। वहीं, 22 मार्च को डीयू कुलपति के खिलाफ प्रदर्शन का फैसला किया है।
विज्ञापन


परिषद के प्रदेश मंत्री भरत खटाना ने बताया कि यह धरना कई समस्याओं को लेकर दिया गया। सबसे प्रमुख मुद्दा लॉ फैकल्टी के 33 छात्रों पर दर्ज केस को लेकर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


खटाना ने दावा किया कि जब भी डीन के खिलाफ आवाज उठाने की कोशिश की जाती है। वह छात्रों के खिलाफ केस दर्ज करवा देती हैं। साथ ही छात्रों ने सप्लिमेंट्री परीक्षा दोबारा शुरू करने, समय से परीक्षा परिणाम जारी हो, लाइब्रेरी के समय में बढ़ोतरी करने, पानी और शौचालय की सही व्यवस्था करने की मांग की है।

प्रदेश मंत्री का आरोप है कि जब से वेद कुमारी डीन बनीं हैं। तब से फैकल्टी की हालत खराब है। हर साल कुछ ना कुछ होता ही रहता है। बीते साल एडमिट कार्ड को लेकर छात्रों ने आंदोलन किया था।

छात्रसंघ और उन्हें मिलाकर 33 छात्रों पर केस दर्ज करवा कर उनका भविष्य बर्बाद किया जा रहा है। परिषद का आरोप है कि वह छात्रों से कभी नहीं मिलतीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed