{"_id":"585424f44f1c1bd20964a047","slug":"du-student-protest-due-to-lack-of-attendance","type":"story","status":"publish","title_hn":"कम उपस्थिति पर नहीं मिला प्रवेश पत्र, धरना जारी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
कम उपस्थिति पर नहीं मिला प्रवेश पत्र, धरना जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 19 Dec 2016 02:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय के लॉ फैकल्टी में कुछ छात्रों की कम उपस्थिति होने पर प्रवेश पत्र नहीं देेने और कुछ को प्रवेश पत्र जारी करने का मामला गरमा गया है। मामले को लेकर बृहस्पतिवार को शुरू हुआ धरना शुक्रवार को भी जारी रहा।
विज्ञापन
शुक्रवार को लॉ फैकल्टी में धरने पर बैठे डूसू अध्यक्ष अमित तंवर को पुलिस ने हिरासत में लिया। कुछ देर बाद हिरासत से छोड़े जाने के बाद अमित शाम चार बजे दोबारा धरना स्थल पहुंच गए। उनका कहना है कि वे इस मामले में डीन फैकल्टी से बातचीत करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
डीयू में लॉ की परीक्षा 20 दिसंबर से शुरू होनी है। परीक्षाओं से पहले प्रशासन ने ऐसे छात्रों की सूची जारी की है, जिनकी उपस्थिति कम होने के कारण उन्हें प्रवेश पत्र नहीं दिया गया। इसके बाद से छात्र हंगामा कर रहे हैं।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि कैंपस लॉ सेंटर, लॉ सेंटर-1 और लॉ सेंटर-2 के लगभग 100 छात्र ऐसे हैं, जिनकी उपस्थिति 70 फीसदी से कम है। इस मामले को लेकर बृहस्पतिवार को पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा था, जिसमें एक छात्र घायल हो गया था।
बृहस्पतिवार को भी छात्रसंघ अध्यक्ष लॉ फैकल्टी पहुंचे थे। अमित का आरोप है कि कम उपस्थिति के बावजूद कुछ महत्वपूर्ण लोगों को प्रवेश पत्र दिए गए हैं।