फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DU: started the admission of the fifth list, the cut-off depreciation relief

डीयू : पांचवीं लिस्ट के दाखिले शुरू, कट ऑफ में गिरावट से मिली राहत 

Thu, 21 Jul 2016 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 21 Jul 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
DU: started the admission of the fifth list, the cut-off depreciation relief
दिल्ली विश्वविद्यालय

दिल्ली विश्वविद्यालय में नए सत्र की शुरुआत के साथ ही पांचवीं लिस्ट के दाखिलों का दौर बुधवार से शुरू हो गया। पांचवीं लिस्ट में बीकॉम कोर्सेज, गणित व अंग्रेजी ऑनर्स में मामूली गिरावट से छात्रों को राहत मिली है। 

विज्ञापन


ऐसे में कॉलेजों में सुबह से दाखिला लेने वालों की गहमागहमी देखने को मिली। सीट भरने की आशंका के चलते छात्रों ने पहले दिन ही दाखिला कराया। हालांकि कुछ कॉलेजों में पहले दिन कुछ दाखिले रद्द भी कराए गए। 
विज्ञापन


डीयू की पांचवीं लिस्ट के दाखिलों का दौर शुक्रवार तक जारी रहेगा। चूंकि इस कटऑफ लिस्ट में भी कुछ कैंपस कॉलेजों समेत अन्य कॉलेजों में गणित, बीकॉम ऑनर्स, अंग्रेजी ऑनर्स व बीए प्रोग्राम में दाखिले का विकल्प है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लिहाजा कुछ छात्रों ने दाखिला रद्द कर दूसरे कॉलेज में दाखिला करवाया। वहीं कॉलेज प्रशासन परेशान भी हैं। इसके दो कारण हैं, एक तो कई कोर्सेज में सीटों से अधिक दाखिले हुए हैं, तो दूसरा यह कि जिन कोर्सेज में छात्रों ने दाखिला ले लिया था, वहां से पांचवीं लिस्ट में सीटें फिर खाली हो रही हैं।

वहीं इस लिस्ट के दाखिले शुक्रवार को समाप्त होने के बाद ही पता चल सकेगा कि अब डीयू में दाखिले की कितनी गुंजाइश है।

एनसीवेब में 95.75 फीसदी पर बीए में दाखिला लिया
नॉन कॉलिजियेएट वूमेन एजुकेशन बोर्ड (एनसीवेब) में दूसरी कटऑफ के दाखिले के पहले दिन एक छात्रा ने 95.75 फीसदी के साथ बीए में दाखिला लिया। 

एनसीवेब की निदेशक डॉ. अंजू गुप्ता ने बताया कि यह हमारे लिए बड़े गर्व की बात है कि अब अधिक अंक वाली छात्राएं भी एनसीवेब में पढ़ने के लिए आ रही हैं। 


यह बीते सालों में आईं छात्राओं में से सबसे अधिक अंक वाली छात्रा है। दूसरी कटऑफ के पहले दिन के आधार पर सेंटरों पर लगभग 600 दाखिले हुए। जबकि पहले कटऑफ में 1600 दाखिले हुए थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed