{"_id":"57fcf4a84f1c1b750a28e297","slug":"du-sol-planned-by-the-students-will-be-much-easier","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू के एसओएल ने बनाई योजना, छात्रों को होगी काफी सहूलियत","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
डीयू के एसओएल ने बनाई योजना, छात्रों को होगी काफी सहूलियत
रश्मि शर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 13 Oct 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली यूनिवर्सिटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) ने संस्थानों के साथ पार्टनरशिप करने की योजना बनाई है। शैक्षिक संस्थानों से पार्टनरशिप हो जाने के बाद एक कॉमन पोर्टल बनाया जाएगा।
विज्ञापन
जहां से छात्र विभिन्न संस्थाओं के संसाधनों का सीधे इस्तेमाल कर सकेंगे। संस्थानों से बातचीत के लिए एसओएल प्रशासन की अगले सप्ताह एक बैठक है। कैंपस ऑफ ओपन लर्निंग के निदेशक प्रो. सीएस दुबे ने बताया कि संसाधनों का पूल बनाकर छात्रों को पढ़ाने के लिए कमर कस ली गई है।
विज्ञापन
इंस्टीट्यूट ऑफ लाइफ लॉग लर्निंग (आईएलएलएल) खालसा कॉलेज व इग्नू के पास अलग-अलग तरह के संसाधन हैं। इनके पास विभिन्न तरह से शिक्षण सामग्री उपलब्ध है, जिनका बेहतर तरीके से प्रयोग किया जा सकता है। हम चाहते हैं कि उनके संसाधनों का इस्तेमाल किया जा सके।
विज्ञापन
हमारा प्रयास है कि इन संस्थानों के साथ पाटर्नरशिप करके उनके संसाधनों का पूल करें। संसाधनों का पूल बनाने के लिए एक कॉमन पोर्टल तैयार करने की योजना तैयार की गई है। योजना को अमली जामा पहनाने के लिए 15 अक्तूबर को एक बैठक बुलाई गई है।
एक दूसरे के संसाधनों का प्रयोग
प्रो. सीएस दुबे ने बताया कि कॉमन पोर्टल बन जाने से संस्थान एक दूसरे के संसाधनों का इस्तेमाल आसानी से कर सकेंगे। मसलन, खालसा कॉलेज का ई-लर्निंग सेंटर ई-पाठशाला पर काम कर रहा है।
ऐसे में यदि यहां से ई-मैटीरियल एसओएल के छात्रों को उपलब्ध हो तो उन्हें लाभ होगा। इसी तरह से इंस्टीट्यूट ऑफ लाइफ लॉग लर्निंग भी ई-मैटीरियल तैयार करता है। यदि इन सबका एक पूल बना दिया जाए तो छात्रों को अलग-अलग जगह जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।