फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DU's seventh issue of cut-off, admission opportunities in many disciplines

डीयू की सातवीं कटऑफ जारी, कई विषयों में दाखिले के अवसर

Wed, 24 Aug 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 24 Aug 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
DU's seventh issue of cut-off, admission opportunities in many disciplines
दिल्ली यूनिवर्सिटी

दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2016-17 के अंतर्गत खाली पड़ी सीटों पर दाखिले के लिए सातवीं कटऑफ जारी हो गई है। सातवीं कटऑफ के बाद अब भी कुछ कॉलेजों में सामान्य श्रेणी के लिए बीकॉम, बीकॉम ऑनर्स, अंग्रेजी ऑनर्स, बीए जैसे कोर्सेज में दाखिले का विकल्प है। 

विज्ञापन


इसके साथ ही आरक्षित श्रेणी के लिए भी दाखिले के अवसर बरकरार हैं। दरअसल लगातार दाखिले रद्द होने के कारण कॉलेजों में सीटें नहीं भर पा रही हैं। छात्र दाखिले का विकल्प मिलने पर लगातार शिफ्टिंग कर रहे हैं। 
विज्ञापन


डीयू की कटऑफ पर नजर डालें तो दिल्ली कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड ऑर्ट्स कॉलेज में अंग्रेजी में 91.50 व भारती कॉलेज में 85 फीसदी देशबंधु में 90 फीसदी व दयाल सिंह कॉलेज सुबह की पाली में 88.50 व इसी कॉलेज की सांध्यकालीन पाली में 86 पर दाखिला हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह से जानकी देवी कॉलेज 90 फीसदी पर दाखिला लिया जा सकता है। इस कॉलेज में अर्थशास्त्र में 94 फीसदी व इतिहास ऑनर्स की कट ऑफ 86 फीसदी रही है। 

जानकी देवी कॉलेज में अभी राजनीति शास्त्र, संस्कृत, समाजशास्त्र, बीए, बीकॉम व बीकॉम ऑनर्स में दाखिले की गुंजाइश है। यहां संस्कृत ऑनर्स में महज 47 फीसदी पर दाखिला लिया जा सकता है। 

कालिंदी कॉलेज में अर्थशास्त्र की कटऑफ 90, अंग्रेजी की 86, इतिहास की 80, संस्कृत की 45, बीकॉम की 92 व बीकॉम ऑनर्स की 94 फीसदी रही है। खास बात यह है कि लगभग दस कॉलेजों में बीकॉम में दाखिला लिया जा सकता है। जबकि अंग्रेजी ऑनर्स में लगभग 18 कॉलेजों में दाखिले की गुंजाइश बाकी है। 


जहां तक साइंस कोर्सेज की बात है तो सामान्य श्रेणी के लिए दाखिले के विकल्प सीमित हो गए हैं लेकिन आरक्षित श्रेणी के पास अब भी दाखिले का मौका है। अब इस कटऑफ के आधार पर 24 अगस्त से दाखिले शुरू होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed