{"_id":"577941fb4f1c1b297d7f9c3f","slug":"du-s-second-cut-off-tomorrow-expected-to-fall-by-1-5-per-cent-from-0-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू की दूसरी कटऑफ कल, 0.25 से 1.5 फीसदी तक गिरावट की उम्मीद","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
डीयू की दूसरी कटऑफ कल, 0.25 से 1.5 फीसदी तक गिरावट की उम्मीद
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 04 Jul 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
डीयू दाखिला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रों को डीयू की दूसरी कटऑफ का बेसब्री से इंतजार है। लेकिन, इस कटऑफ में पहली कटऑफ से ज्यादा अंतर नहीं दिखेगा। पांचवी कटऑफ आते-आते छात्रों को दाखिला मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
दरअसल कॉलेज पाठ्यक्रम में सीटों से अतिरिक्त दाखिलों से बचने के लिए 0.25 से लेकर 1.5 फीसदी की गिरावट करने की तैयारी में है। डीयू की दूसरी कटऑफ मंगलवार को जारी होगी।
विज्ञापन
पहली कटऑफ में कई कॉलेजों में सीटें लगभग फुल हो चुकी हैं। कॉलेजों का मानना है कि अगर दूसरी कटऑफ में ज्यादा गिरावट की गई तो दाखिले अधिक हो जाएंगे। अभी पांच कटऑफ और जारी करनी है।
विज्ञापन
दरअसल, डीयू का नियम कहता है कि जो छात्र कटऑफ के आधार पर फिट बैठता है, कॉलेज उसे दाखिले देने से मना नहीं कर सकता है। इससे कॉलेजों को कई पाठ्यक्रमों में सीटों से अधिक दाखिले लेने पड़ते हैं।
चूकि कुल पांच कटऑफ जारी होंगे, इसलिए छात्रों को दूसरी कटऑफ में भी नंबर नहीं आने पर निराश होने की जरूरत नहीं है। छात्रों के पास तीसरे, चौथे और पांचवें कटऑफ तक मौका मिलने की संभावना रहेगी।
अच्छी खबर यह भी है कि डीयू के बीएमएस (बैचलर इन मैनेजमेंट स्टडीज), बीबीई (बैचलर इन बिजनेस इकोनॉमिक्स) और बीबीएएफआईए (बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन फाइनेंशियल इनवेस्टमेंट एनालिसिस) की परीक्षा के परिणाम आ गए हैं।
तीनों पाठ्यक्रम बीएमएस, बीबीए और बीबीई के लिए आगामी 5 से 7 जुलाई के बीच काउंसिलिंग होगी। इन तीनों पाठ्यक्रमों का छात्रों में क्रेज है।
इसलिए पहली कटऑफ में दाखिला ले चुके छात्रों का अगर इनमें दाखिले का मौका मिलता है तो डीयू के कॉलेजों में सीटें खाली होने की उम्मीद बढ़ सकती है। यह डीयू में दाखिले का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर है।