{"_id":"57ac815c4f1c1b8e34ee5524","slug":"du-s-last-chance-of-admission-to-the-list-bcom-empty-seats-in-colleges","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू की आखिरी लिस्ट में भी दाखिले का मौका, कॉलेजों में खाली बीकॉम की सीटें ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
डीयू की आखिरी लिस्ट में भी दाखिले का मौका, कॉलेजों में खाली बीकॉम की सीटें
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 12 Aug 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
डीयू दाखिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2016-17 में दाखिले केलिए शुरू हुआ दाखिले का दौर अभी आखिरी मेरिट लिस्ट में भी जारी रहेगा। मेरिट लिस्ट दाखिले केदूसरे चरण की पहली मेरिट लिस्ट में जिस तरह से दाखिले हुए उसकेबावजूद कई कॉलेजों में कोई कोर्सेज में सीटें बची हुई हैं।
विज्ञापन
यह सीटें सामान्य से लेकर आरक्षित श्रेणियों के लिए हैं, लेकिन ज्यादा मौके आरक्षित श्रेणी के लिए ही हैं। खासकर कई कॉलेजों में बीकॉम में दाखिले की लॉटरी लग सकती है। दरअसल दाखिले होने के साथ-साथ दाखिले रद होने केकारण दाखिलों में स्थिरता नहीं आ पा रही है।
विज्ञापन
लक्ष्मीबाई कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ प्रत्युषा वत्सला ने बताया कि दूसरे चरण की पहली मेरिट लिस्ट में दाखिले तो हुए हैं लेकिन दाखिले रद भी हुए हैं। दाखिलों की बात की जाए तो लगभग 10-12 दाखिले हुए हैं।
विज्ञापन
अब 12 अगस्त को जो दूसरी व आखिरी मेरिट लिस्ट जारी होगी उसे इस तरह से निकालेंगे जिससे कि सीटें भर जाएं। इस लिस्ट में आरक्षित श्रेणी के लिए दाखिले के कुछ-एक मौके रहेंगे।
रामलाल आनंद कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ विजय शर्मा ने बताया कि पहली मेरिट लिस्ट के दाखिले बृहस्पतिवार को संपन्न हो गए। इस लिस्ट में विभिन्न कोर्स व श्रेणी में दस केआसपास ही दाखिले हुए हैं।
अगली लिस्ट में सामान्य से लेकर आरक्षित श्रेणी के लिए कुछ जगह दाखिले का मौका रहेगा। खासकर बीकॉम ऑनर्स, अंग्रेजी ऑनर्स में दाखिला हो सकता है।
वह कहते हैं कि दाखिले रद होने के कारण दाखिलों में अब तक स्थिरता नहीं आ पा रही है। जिनका दाखिला पहले कहीं हो गया है वह ही कहीं न कहीं दाखिला लेकर फिर रद कराकर कॉलेज में जा रहे हैं।
आईपी कॉलेज में इस लिस्ट में काफी दाखिले होने के कारण सीटेंभरी हैं। लिहाजा सामान्य श्रेणी के लिए कम लेकिन आरक्षित श्रेणी के लिए दाखिले का ज्यादा मौका दूसरी मेरिट लिस्ट में रहेगा। खासकर बीकॉम, फिलॉस्फी, व बीए पास में।
आज जारी होगी अंतिम मेरिट लिस्ट
दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए आज अंतिम मेरिट लिस्ट कॉलेज आज शाम से जारी करने लगेंगे। इसमें जिस छात्र का नाम आएगा उसका दाखिला हो जाएगा। इस लिस्ट केआधार पर दाखिले 13 अगस्त व 16 अगस्त को होंगे। 14 को रविवार व 15 अगस्त को अवकाश होने के कारण दाखिला नहीं होगा। 16 अगस्त तक दाखिले के आधार पर छात्र 17 अगस्त दोपहर 12 बजे तक फीस जमा करा सकेंगे।