{"_id":"58f4e4024f1c1b18744717fd","slug":"du-placement-genpact-gave-job","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू प्लेसमेंट: जेनपेक्ट कंपनी ने 13 छात्रों से की नौकरी की पेशकश","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
डीयू प्लेसमेंट: जेनपेक्ट कंपनी ने 13 छात्रों से की नौकरी की पेशकश
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 18 Apr 2017 12:12 AM IST
सार
जेनपेक्ट कंपनी ने 13 छात्रों को दी नौकरी की पेशकश
- बेकसन ड्रग्स एंड फॉर्मास्यूटिकल ने अभी छात्रों को नहीं किया फाइनल
विज्ञापन
- फोटो : source
विस्तार
दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2016-17 केअंतर्गत सोमवार को हुए एक दिवसीय प्लेसमेंट सेशन का पहला दिन प्लेसमेंट के लिहाज से अच्छा रहा। पहले दिन ही जेनपेक्ट कंपनी ने लगभग 13 छात्रों के समक्ष नौकरी की पेशकश की।
विज्ञापन
वहीं बैकसन ड्रग्स फॉर्मास्यूटिकल प्राइवेट लिमिटेड ने छात्रों को शॉर्टलिस्ट नहीं किया। जल्द ही कंपनी फाइनल प्लेसमेंट के विषय में बता देगी। उल्लेखनीय है कि यह प्लेसमेंट राउंड इस सत्र का आखिरी राउंड है।
विज्ञापन
डीयू में बीते अक्तूबर से शुरु हुआ प्लेसमेंट का दौर अपने अंतिम दौर में आ गया। सोमवार को एक दिवसीय प्लेसमेंट राउंड हुआ। जिसमें जेनपेक्ट व बैकसन ड्रग्स फॉर्मास्यूटिकल प्राइवेट लिमिटेड कैंपस पहुंची।
विज्ञापन
पहले दिन जेनपेक्ट कंपनी केसमक्ष 100 छात्र उपस्थित हुए। जिसमें से कंपनी ने बीकॉम स्ट्रीम के लगभग 13 छात्रों का चयन किया। कंपनी ने फाइनेंस व एकाउंटिंग पद केलिए छात्रों को जॉब ऑफर की है।
छात्रों को 1.5 लाख व 1.8 लाख रुपये सैलेरी पैकेज मिलेगा। वहीं, छात्र इस कंपनी के समक्ष हेल्थ केयर प्रोसेस पद के लिए भी उपस्थित हुए। हालांकि इस पद केलिए कंपनी ने अपने रिजल्ट का खुलासा नहीं किया।
वहीं बैकसन केसमक्ष पीएचडी व एमएससी वाले छात्र व बॉटनिस्ट पद केलिए बॉटनी में एमएससी व पीएचडी वाले छात्र उपस्थित हुए। बैकसन ने फिलहाल पैकेज का खुलासा नहीं किया है।