फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DU: PhD students' work will progress online

डीयू : पीएचडी छात्रों की वर्क प्रोग्रेस होगी ऑनलाइन

Tue, 07 Feb 2017 11:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 07 Feb 2017 11:26 AM IST
विज्ञापन
DU: PhD students' work will progress online
du - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली विश्वविद्यालय से पीएचडी कर रहे छात्रों की वर्क प्रोग्रेस अब ऑनलाइन देखी जा सकेगी। डीयू अब पीएचडी स्टूडेेंट की रिसर्च, थिसिस और उसके काम करने के तरीके समेत अन्य जानकारियों को ऑनलाइन अपडेट करेगा। इसके लिए अलग से एक वेबसाइट भी बनाई जा रही है।

विज्ञापन


हालांकि इसमें पीएचडी स्टूडेंट के रिसर्च के फैक्ट फाइडिंग को नहीं डाला जाएगा। डीयू के परीक्षा विभाग के मुताबिक, इस पोर्टल को बनाने का मकसद पीएचडी स्टूडेंट के काम को एक प्लेटफॉर्म पर लाना है।
विज्ञापन


अभी तक पीएचडी स्टूडेंट से संबंधित काम जैसे दाखिला, थिसिस, रिसर्च रिपोर्ट, हाजिरी, मार्क्स, साक्षात्कार, वाइवा और प्रोग्रेस रिपोर्ट समेत सभी काम मैनुअली किया जाता है। इसमें ढेर सारे काम की लिखित कागजी कार्रवाई होती है। इससे कई बार देरी भी हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीयू अधिकारियों का कहना है कि सभी जानकारियां ऑनलाइन होने के कारण इससे जुड़े लोगों की जिम्मेदारी बढ़ेगी। सिर्फ पीएचडी स्टूडेंट को ही फायदा नहीं होगा, उन पर तय समय में काम करने का दबाव होगा, क्योंकि सब कुछ ऑनलाइन और पारदर्शी होगा। इसमें टाल-मटोल का रवैया नहीं चलेगा।


बताते चलें कि डीयू ने 2014 में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के साथ एक समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए थे कि वह थिसिस और रिसर्च स्कॉलर के काम का डिजिटल डेटाबेस तैयार करेंगे। डीयू ने ये कदम उसी के तहत उठाया है। डीयू में कुल 27 विभाग हैं, जोकि आर्ट्स, कॉमर्स और विज्ञान समेत अन्य विषयों में पीएचडी कराते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed