फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DU: Online registration figure of over one lakh

डीयू : ऑनलाइन पंजीकरण का आंकड़ा एक लाख के पार

Sat, 04 Jun 2016 02:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 04 Jun 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
DU: Online registration figure of over one lakh
- फोटो : amar ujala

डीयू की स्नातक की 60 हजार सीटों पर दाखिले के लिए एक-एक सीट पर दावेदारी कितनी कड़ी होने जा रही है, इसका अंदाजा ऑनलाइन पंजीकरण के आंकड़ों से लगाया जा सकता है।

विज्ञापन


बीते बुधवार दोपहर 12 बजे शुरू हुई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के तहत शुक्रवार शाम 6.30 बजे तक पंजीकरण का आंकड़ा एक लाख के पार जा पहुंचा है। शाम 6.30 बजे तक के जारी आंकड़ों के मुताबिक 1,14,152 पंजीकरण हो चुके हैं।
विज्ञापन


जबकि 40 हजार से अधिक छात्रों की ओर से पंजीकरण शुल्क जमा कर दिया गया। इस तरह से लगभग कुल सीटों के लगभग बराबर आवेदन जमा हो चुके हैं। ऑनलाइन आवेदन को लेकर छात्रों का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीयू की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार शाम 6.30 बजे तक 40 हजार से अधिक आवेदनों में 20,081 लड़कों के, जबकि 20,500 लड़कियों के आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। इस तरह से आवेदन जमा कराने वालों मे लड़कियों की संख्या ज्यादा है।


अभी चूंकि आवेदन प्रक्रिया 19 जून तक जारी रहेगी। ऐसे में यह आंकड़ा अब लगातार बढ़ेगा। आने वाले दिनों में जमा कराने वाले आवेदकों की संख्या में भी इजाफा होगा। मालूम हो कि बीते साल तीसरे दिन तक 1,13,278 ऑनलाइन आवेदन हुए थे। जबकि 52,479 ऑनलाइन आवेदन जमा हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed