डीयू: ऑनलाइन आवेदन का रिकॉर्ड बना, कुल 2 लाख 50 हजार आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2016-17 में यूजी कोर्सेज केलिए चली आ रही ऑनलाइन आवेदन की रेस समाप्त हो गई है। इस बार आवेदन की रेस ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। डीयू की लगभग 60 हजार सीटों के लिए ऑनलाइन आवेदन के तहत शाम पांच बजे तक कुल 3, 60, 460 पंजीकरण हुए। जिसमें फीस के साथ कुल 2, 50, 220 आवेदन जमा हुए। जबकि ऑनलाइन आवेदन केबाद फीस जमा कराने की प्रक्रिया अभी आधी रात 12 बजे तक जारी रहेगी। पहली बार पूरी तरह से ऑनलाइन प्रक्रिया केतहत ऑनलाइन हिट रहा है।
डीयू की आवेदन प्रक्रिया के अनुसार अब 60 हजार सीटों पर हर सीट पर लगभग चार आवेदक अपनी दावेदारी ठोंक रहे हैं। ऑनलाइन आवेदन को प्रमोट करने के लिए इस बार पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन किया गया है। इस बार ईसीए-स्पोट्र्स, एनसीवेब, कश्मीरी विस्थापितों, के लिए भी ऑनलाइन ही आवेदन लिए गए। शुरुआत से ऑनलाइन आवेदन को छात्रों ने हाथों हाथ लिया। बीते साल ऑनलाइन आवेदन के अंतिम दिन कुल 2 लाख 32 हजार के आसपास आवेदन हुए थे जबकि ऑफलाइन-ऑनलाइन को मिलाकर कुल 2, 91, 651 आवेदन हुए थे। जबकि इस बार महज ऑनलाइन आवेदन ही 2, 50, 220 तक हो गए हैं। इसमें से 1, 29,910 छात्र व 1, 20, 295 छात्राएं शामिल हैं।
ऑनलाइन आवेदन के लिए अधिकारी भी स्वीकार करते हैं कि इस बार ऑनलाइन आवेदन को छात्रों से अच्छा रिस्पांस मिला है। खासकर बाहरी राज्यों केछात्रों ने घर बैठ कर आवेदन किया। जिसका नतीजा यह रहा कि ऑनलाइन आवेदन को अच्छा रिस्पांस मिला है। ऑनलाइन आवेदन केअंतिम समय में चार से पांच बजे केबीच छात्रों ने ऑनलाइन आवेदन नहीं होने की शिकायत की। छात्रों का कहना है कि दाखिला पोर्टल खुल ही नहीं रहा था।
डीयू की आवेदन प्रक्रिया में कैसे टूटा रिकॉर्ड
दिल्ली से सबसे अधिक आवेदन, यूपी का नंबर दूसरा
डीयू की 22 दिनों तक चली ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में दिल्ली के आवेदक आवेदन करने में सबसे आगे रहे हैं। दिल्ली से कुल 1, 24, 940 आवेदन हुए हैं। वहीं दिल्ली में ही साउथ दिल्ली के इलाकेसे सबसे अधिक 21, 284 आवेदन किए गए हैं। वहीं आवेदन करने वालों की संख्या में यूपी दूसरे नंबर पर रहा है। यहां से 50, 246 आवेदकों ने आवेदन किया है। उसकेबाद हरियाणा से 33, 766 आवेदन आए हैं।
आवेदन में अंग्रेजी ऑनर्स टॉप पर
आवेदनों में अंग्रेजी ऑनर्स के लिए सबसे डिमांड रही है। साइंस, कॉमर्स, व आटर््स स्ट्रीम(तीनों) स्ट्रीम केछात्रों के अंग्रेजी ऑनर्स कर सकने के कारण सबसे अधिक इसी कोर्स केलिए आवेदन आए हैं। इसकोर्स केलिए 1, 15, 786 आवेदन हुए हैं। जबकि दूसरे नंबर पर बीए प्रोग्राम रहा है। इसकेलिए 98, 294 आवेदन किए गए हैं। जबकि तीसरे नंबर पर बीए ऑनर्स राजनीति शास्त्र रहा है। इस कोर्स में 90, 195 से अधिक छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया है। जबकि बीकाम केलिए 82, 090, बीकॉम ऑनर्स केलिए 72, 996, बीए ऑनर्स अर्थशास्त्र के लिए 82, 632, बीए ऑनर्स इतिहास 79, 444, बीएससी फिजिक्स केलिए 64, 113, बीएससी केमिस्ट्री केलिए 67, 207, बीएससी ऑनर्स मैथमेटिक्स के लिए 65, 174 आवेदन हुए हैं।
डीयू की आवेदन प्रक्रिया में कैसे टूटा रिकॉर्ड:
2013 में ऑनलाइन जमा 1, 30, 803
2014 में ऑनलाइन जमा 1, 50, 021
2015 में ऑनलाइन जमा 2,32, 049
2016 में ऑनलाइन जमा 2, 50, 220
स्पोट्र्स कैटेगिरी केतहत आवेदन 10,351
ईसीए कैटेगिरी के तहत आवेदन 7886
सामान्य वर्ग के आवेदन 1, 59,108
ओबीसी आवेदन 49, 578
एससी आवेदन 34, 292
एसटी आवेदन 6147
दिव्यांग कैटेगिरी के तहत आवेदन 1185