फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DU: Merritt started the process of admission, will have to apply again until Tuesday

डीयू : मेरिट से दाखिले की प्रक्रिया शुरू, मंगलवार तक करना होगा दोबारा आवेदन 

Mon, 25 Jul 2016 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 25 Jul 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
DU: Merritt started the process of admission, will have to apply again until Tuesday
डीयू एडमिशन - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली विश्वविद्यालय में बीते शनिवार को कॉलेजों ने अपनी खाली बचीं सीटों की जानकारी जारी कर दी। इसके बाद से रविवार को इन सीटों पर आवेदन करने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू हो गई है। 

विज्ञापन


यह प्रक्रिया 26 जुलाई शाम छह बजे तक चलेगी। जिन छात्रों ने पहले पंजीकरण कराया है, वे ही इस प्रक्रिया के तहत आवेदन करने योग्य होंगे। अब इस आवेदन के आधार पर कॉलेज एक मेरिट लिस्ट तैयार करेंगे। ये लिस्ट 27 जुलाई शाम चार बजे जारी की जाएगी।  
विज्ञापन


मिरांडा हाउस में एक हजार एक सीटों पर 1020 दाखिले हो चुके हैं, सामान्य श्रेणी के लिए इतिहास, राजनीति शास्त्र और फिजिकल साइंस में कुछ सीटें खाली हैं। हंसराज कॉलेज में कुल 40 सीटें खाली हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें बीए इंग्लिश के छह और बीए प्रोग्राम के लिए छह सीटें व अन्य कोर्सेज में भी सीटें खाली हैं। अरविंदो कॉलेज में सामान्य श्रेणी के लिए बीकॉम ऑनर्स, बीकॉम व बीए प्रोग्राम में सीटें हैं। वहीं पीजीडीएवी में बीकॉम में 44, बीएससी के मैथेमैटिक्स में 14, इंग्लिश ऑनर्स में नौ, हिस्ट्री में चार और पॉलिटिकल साइंस में 10 सीटें बची हैं। 

लिस्ट के आधार पर दाखिला मंजूर होने व दस्तावेजों की जांच के लिए दो दिन मिलेंगे। दाखिला मंजूर हो जाने के बाद डीयू दाखिला पोर्टल (डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.यूजी.डीयू.एसी.इन) पर जाकर छात्रों को फीस का भुगतान करना होगा। 

इसके बाद भी कॉलेजों में सीटें बचने पर दूसरी मेरिट लिस्ट के आधार पर दस्तावेजों की जांच और दाखिला मंजूर करने की प्रक्रिया शुरू होगी। उसके बाद तीसरी लिस्ट निकाली जाएगी। 

इसके बाद भी सीटें खाली रहने पर कॉलेज सीटों की कैटेगिरी के मुताबिक सूचना जारी करेंगे और दाखिले लिए जाएंगे।  

कटऑफ के बाद कॉलेज स्तर पर सीटें भरने का शेड्यूल
पहली मेरिट लिस्ट की अधिसूचना            27 जुलाई, शाम चार बजे
दस्तावेजों की जांच व दाखिला मंजूरी         28 जुलाई से 29 जुलाई, दोपहर एक बजे तक। 
दूसरी मेरिट लिस्ट की अधिसूचना             30 जुलाई, शाम चार बजे तक। 
दस्तावेजों की जांच व दाखिला मंजूरी         1 व 2 अगस्त, दोपहर एक बजे तक। 
तीसरी मेरिट लिस्ट की अधिसूचना            3 अगस्त, शाम चार बजे तक। 
दस्तावेजों की जांच व दाखिला मंजूरी         4 व 5 अगस्त, दोपहर एक बजे तक। 
खाली सीटों की अधिसूचना                       6 अगस्त, दोपहर तीन बजे, सांध्य कालीन कॉलेजों के लिए शाम सात बजे तक।
सीटों के लिए ऑनलाइन आवेदन                7 व 8 अगस्त, सुबह नौ से शाम छह बजे तक। 
मेरिट लिस्ट                                           9 अगस्त, शाम चार बजे तक। 
दस्तावेजों की जांच व दाखिला मंजूरी          10 व 11 अगस्त, दोपहर एक बजे तक। 
मेरिट लिस्ट                                            12 अगस्त, शाम चार बजे तक। 

दस्तावेजों की जांच व दाखिला मंजूरी           13 व 16 अगस्त, दोपहर एक बजे तक। 

नोट : 16 अगस्त को दोपहर एक बजे तक (सुबह की पाली) व सांध्य कालीन कॉलेज में शाम सात बजे तक दाखिला मंजूर हो जाने के बाद 17 अगस्त दोपहर 12 बजे के बाद किसी भी छात्र की ऑनलाइन फीस स्वीकार नहीं की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed