फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DU: Law students' hunger strike

डीयू : लॉ के छात्रों की भूख हड़ताल खत्म   

Tue, 20 Sep 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 20 Sep 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
DU: Law students' hunger strike
दिल्ली यूनिवर्सिटी

दिल्ली विश्वविद्यालय की लॉ फैकल्टी में बीते पांच दिन से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों ने हड़ताल वापस ले ली है। डीन की ओर से मांगों पर विचार करने की प्रक्रिया शुरू किए जाने का आश्वासन मिलने के बाद छात्रों ने यह कदम उठाया। 

विज्ञापन


दरअसल, लॉ फैकल्टी के डीन प्रो. वेद कुमारी की ओर से लगातार छात्रों से हड़ताल वापस करने की अपील की जा रही थी, लेकिन छात्र अपनी मांगों के लिए लिखित आश्वासन की मांग कर रहे थे। 
विज्ञापन


डीयू में इस बार लॉ फैकल्टी में बड़ी संख्या में छात्र फेल हुए। छात्र लगातार राहत की गुहार लगा रहे थे,  लेकिन सुनवाई न होने पर उन्होंने 14 सितंबर से हड़ताल शुरू कर दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी मांग है कि उन्हें अगली कक्षा में प्रमोट किया जाए, सप्लीमेंट्री परीक्षा देने दी जाए, परीक्षा पुस्तिका का पुनर्मूल्यांकन हो, उसकी फीस कम हो और दो पेपर में सुधार परीक्षा देने दी जाए। 

शनिवार को छात्रों से हड़ताल खत्म करने की अपील के साथ ही लॉ फैकल्टी डीन वेद कुमारी भी बैठ गई थीं, लेकिन तबीयत बिगड़ने पर छात्रों ने हड़ताल वापस ले ली। 


हड़ताल पर बैठे (एलसी-2) पहले वर्ष के छात्र निशांत ने बताया कि सोमवार को लॉ फैकल्टी की ओर से एक लिखित अपील की गई। इसमें छात्रों को आश्वासन दिया गया कि उनकी मांगों पर विचार करने की प्रक्रिया को जल्द से जल्द शुरू किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed