फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   du law faculty case: less attendance student get admit card

डीयू लॉ फैकल्टी मामलाः कम उपस्थिति वालों को प्रवेश पत्र जारी

Mon, 26 Dec 2016 04:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 26 Dec 2016 04:23 PM IST
विज्ञापन
du law faculty case: less attendance student get admit card

दिल्ली विश्वविद्यालय के लॉ फैकल्टी में 70 फीसदी से कम उपस्थिति वालों को बड़ी राहत मिली है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने ऐसे छात्रों से अंडरटेकिंग लेकर प्रवेश पत्र जारी करने की अनुमति दे दी।

विज्ञापन


इसके बाद अंडरटेकिंग लेकर छात्रों को प्रवेश पत्र दे दिए गए। छात्रों ने अंडरटेकिंग में लिखकर दिया है कि वे अगले सत्र में अपनी कम उपस्थिति पूरी कर लेंगे। अब ये छात्र मंगलवार को लॉ फैकल्टी की शुरू हो रही परीक्षाओं में बैठ सकेंगे। उल्लेखनीय है कि बीते चार दिनों से छात्र प्रवेश पत्र जारी किए जाने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


डीयू में बीते सप्ताह प्रशासन की ओर से ऐसे छात्रों की सूची जारी की गई थी, जिनकी उपस्थिति कम थी। इन्हें प्रवेश पत्र जारी नहीं किए गए, जिसे लेकर छात्र हंगामा कर रहे थे। बताया जा रहा है कि कम उपस्थिति वाले 230 छात्र कैंपस लॉ सेंटर, 191 लॉ सेंटर-1, 129 लॉ सेंटर-2 के छात्र थे। इनकी उपस्थिति 70 फीसदी से कम थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नियमानुसार परीक्षा में बैठने के लिए 70 फीसदी से अधिक उपस्थिति होना अनिवार्य है। हंगामे के बाद बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने लॉ फैकल्टी को अंडरटेकिंग लेकर प्रवेश पत्र जारी करने की अनुमति दी। डीयू छात्रसंघ प्रवक्ता तरुण नारंग ने कहा है यह न्याय की जीत है। मामले में प्रशासन स्तर पर लापरवाही बरती गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed