{"_id":"57597c374f1c1b70359c5abc","slug":"du-graduate-student-friendly-courses-admission-process-will-not-trouble","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू : ग्रेजुएट कोर्सेज की दाखिला प्रक्रिया है स्टूडेंट फ्रैंडली, नहीं होगी परेशानी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
डीयू : ग्रेजुएट कोर्सेज की दाखिला प्रक्रिया है स्टूडेंट फ्रैंडली, नहीं होगी परेशानी
रश्मि शर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 10 Jun 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
डीयू दाखिला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2016-17 में अंडर ग्रेजुएट कोर्सेज की दाखिला प्रक्रिया को स्टूडेंट फ्रैंडली बनाया गया है। इस बार छात्रों को फीस जमा कराने के लिए परेशानी नहीं उठानी होगी।
विज्ञापन
छात्रों को दाखिले के लिए मिले तीन दिनों के बाद ऑनलाइन फीस जमा कराने के लिए आधा दिन अतिरिक्त दिया जाएगा। ऐसा तभी संभव हो सकेगा जब कि कॉलेज छात्र के दाखिले को मंजूरी दे देगा। इस सुविधा से अंतिम दिन दाखिला रद्द कराने वाले छात्रों को भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
कॉलेजों में दाखिले के लिए इस बार केवल पांच कट ऑफ जारी होनी है। पहली कट ऑफ 27 जून को आएगी और दाखिले 29 जून तक होंगे। इन तीन दिनों में छात्रों के दस्तावेजों की जांच होगी और दाखिला मंजूर होगा।
विज्ञापन
इसके बाद कॉलेज फीस जमा कराने के लिए छात्र को एक स्लिप जारी करेंगे। इस स्लिप के माध्यम से छात्र तीन दिनों के अलावा चौथे दिन दोपहर बारह बजे तक फीस जमा कर सकेगा।
फीस जमा कराने की यह प्रक्रिया हर कट ऑफ के बाद ऐसे ही चलेगी। सांध्य कॉलेजों में दाखिले के लिए समय शाम चार बजे से सात बजे तक का है, लेकिन वह फीस चौथे दिन दोपहर 12 बजे तक जमा करा सकेंगे।
इसी तरह से दूसरी कट ऑफ आने के बाद 1 जुलाई, 2 जुलाई व 4 जुलाई में से किसी भी दिन दाखिला मंजूर हो गया और फीस जमा नहीं करा पाते हैं तो छात्र पांच जुलाई दोपहर 12 बजे तक ऑनलाइन फीस जमा करवा सकेंगे।