फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DU finished the third round of admissions, fees will be credited to 12 pm today

डीयू में दाखिलों का तीसरा दौर खत्म, आज दोपहर 12 बजे तक जमा हो सकेगी फीस

Thu, 14 Jul 2016 03:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 14 Jul 2016 03:21 AM IST
विज्ञापन
DU finished the third round of admissions, fees will be credited to 12 pm today
डीयू दाखिला - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिले का तीसरा दौर बुधवार को खत्म हो गया। तीसरी कट ऑफ लिस्ट के दाखिलों की शुरुआत में तो कम भीड़ थी लेकिन अंतिम दो दिनों में दाखिले लेने वालों के साथ-साथ दाखिले रद्द भी खूब हुए।

विज्ञापन


बीते दो दिनों में नॉर्थ कैंपस के मुकाबले में आउट ऑफ कैंपस कॉलेजों में काफी छात्र दाखिला लेने के लिए पहुंचे। लिहाजा तीसरी लिस्ट में कई कॉलेजों में भी पॉपुलर कोर्सेज की सीटें फुल हो गईं हैं। तीसरी लिस्ट में साइंस के पाठ्यक्रमों में भी काफी छात्रों ने दाखिला लिया। 
विज्ञापन


तीसरी कट ऑफ लिस्ट के दाखिलों के आधार पर छात्रों के पास बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे तक फीस जमा कराने का अवसर है। कॉलेजों को सही रूप से दाखिले की स्थिति का पता बृहस्पतिवार को ही चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईपी कॉलेज में बुधवार को ही विभिन्न पाठ्यक्रमों में 54 दाखिले हुए जबकि महज चार दाखिले रद्द कराए गए। अब तक कॉलेज में 600 दाखिले हो चुके हैं। वहीं हिंदू कॉलेज में तीसरी कट ऑफ तक 750 दाखिले हो चुके हैं।


इस तरह से कॉलेज की दो तिहाई सीटें भर चुकी हैं। वहीं आर्यभट्ट में 55 फीसदी दाखिले हो चुके हैं। लेकिन बीएमएस के रिजल्ट ने बीकॉम की कुछ सीटों को खाली कराया है। अभी कॉलेज मानकर चल रहे हैं कि चौथी कट ऑफ में भी दाखिले रद्द होंगे और सामान्य से लेकर आरक्षित वर्ग के लिए सीटों की गुंजाइश रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed