{"_id":"57a0ed964f1c1b5a7b2ba18a","slug":"du-cut-off-will-be-lower-in-third-merit","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू: तीसरी मेरिट में कम होगा कटऑफ, दूसरी लिस्ट के दाखिलों के बाद भी सीटें खाली","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
डीयू: तीसरी मेरिट में कम होगा कटऑफ, दूसरी लिस्ट के दाखिलों के बाद भी सीटें खाली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 03 Aug 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
डीयू दाखिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय में दूसरी मेरिट लिस्ट से दाखिले संपन्न हो गए हैं। दूसरी मेरिट के आधार पर भी कॉलेजों में कुछ-कुछ सीटें खाली हैं। इन सीटों पर दाखिले हो जाएं इसके लिए अब कॉलेज तीसरी मेरिट लिस्ट में कम कटऑफ रखेंगे।
विज्ञापन
यह लिस्ट बुधवार रात तक जारी कर दी जाएगी। इसके आधार पर चार व पांच अगस्त को कॉलेज दाखिला लेंगे। इस मेरिट के आधार पर भी कॉलेजों में सीटें खाली रहने पर कॉलेज मेरिट लिस्ट के दूसरे चरण के तहत 6 अगस्त को एक बार फिर से खाली सीटों की जानकारी जारी करेंगे।
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय में शनिवार को जारी दूसरी मेरिट लिस्ट के आधार पर 1 अगस्त व 2 अगस्त को दाखिले लिए गए। इन दाखिलों के आधार पर अब भी सामान्य से लेकर आरक्षित श्रेणियों के लिए कुछ-कुछ सीटें खाली हैं।
विज्ञापन
लक्ष्मीबाई कॉलेज में ही पहली व दूसरी मेरिट लिस्ट के आधार पर कुल 50 दाखिले हुए जबकि कॉलेज के पास 250 सीटें खाली थीं। अभी भी 200 सीटें खाली हैं।
अब यह कॉलेज सीटों को भरने के लिए मेरिट में कमी करेगा। इसी तरह से आर्यभट्ट कॉलेज में अब भी बीकॉम पास, बीकॉम ऑनर्स व बीए प्रोग्राम में दाखिले का विकल्प बाकी है।
बाकी कोर्सेज में तो सीटें इक्का-दुक्का ही बची हैं। अब कॉलेज अपनी बीकॉम पास, बीकॉम ऑनर्स व बीए प्रोग्राम में बची हुईं सीटों के लिए मेरिट लिस्ट में कमी करेगा।
कॉलेज मेरिट लिस्ट तैयार करते समय इस बात का ध्यान भी रखेंगे कि अब उन छात्रों का दाखिला भी हो जिनका अब तक कहीं दाखिला नहीं हुआ है। वहीं इस बात को भी देखा जाएगा कि किस कॉलेज में कितने छात्रों ने किस कोर्स के लिए आवेदन किया है।