{"_id":"58c568864f1c1b812adc3f92","slug":"du-completes-the-expected-admission-process-from-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू में मार्च से दाखिला प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद खत्म","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
डीयू में मार्च से दाखिला प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद खत्म
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली।
Updated Tue, 14 Mar 2017 11:59 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय में सत्र 2017-18 की दाखिला प्रक्रिया अब मार्च के अंत में शुरू होने की संभावना न के बराबर है। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के चलते सीबीएसई की परीक्षाएं देरी से शुरू हुई हैं। ऐसे में अब डीयू प्रशासन अप्रैल अंत या मई के पहले सप्ताह से दाखिला प्रक्रिया शुरू कर सकता है।
विज्ञापन
चुनावों के चलते सीबीएसई ने बोर्ड की परीक्षाएं मार्च से शुरू की हैं। ये परीक्षाएं अप्रैल के मध्य तक चलेंगी। परीक्षा में व्यस्त रहने के कारण 12वीं के छात्र दाखिला प्रक्रिया में शामिल नहीं हो पाएंगे।
विज्ञापन
इसे देखते हुए डीयू प्रशासन अब बोर्ड परीक्षाएं खत्म होने के बाद दाखिला प्रक्रिया शुरू करेगा, ताकि छात्रों को कोई समस्या न हो। गौरतलब है कि डीयू में बीते साल तक दाखिला प्रक्रिया मई के अंत तक शुरू होती थी। मगर इस वर्ष से डीयू इसे पहले शुरू करना चाहता है।
विज्ञापन
साथ ही कॉमर्स के पाठ्यक्रम में सिर्फ कटऑफ नहीं, बल्कि प्रवेश परीक्षा के जरिये दाखिला मिलेगा। इसे लेकर डीयू प्रशासन की ओर से तैयारियां भी लगभग अंतिम चरण में हैं। पूरी दाखिला प्रक्रिया भी ऑनलाइन होगी।
डीयू में 55 हजार सीटों के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से छात्र दाखिले के लिए आवेदन करते हैं। छात्रों को आवेदन और फीस भुगतान की सुविधा पूरी तरह से ऑनलाइन मिलेगी, जिससे उन्हें डीयू आने की जरूरत नहीं पड़ेगी।