{"_id":"57a2114b4f1c1bf7702b9cab","slug":"du-colleges-released-third-merit-list","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू : कॉलेजों ने जारी की तीसरी मेरिट लिस्ट, आरक्षित छात्रों के लिए ज्यादा मौके","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
डीयू : कॉलेजों ने जारी की तीसरी मेरिट लिस्ट, आरक्षित छात्रों के लिए ज्यादा मौके
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 04 Aug 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
डीयू दाखिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2016-17 के अंतर्गत दाखिले के लिए कॉलेजों ने मेरिट लिस्ट के पहले चरण के तहत तीसरी व आखिरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी है।
विज्ञापन
तीसरी मेरिट लिस्ट में सामान्य श्रेणी से ज्यादा आरक्षित श्रेणी के लिए दाखिले के ज्यादा मौके हैं। ज्यादातर कॉलेजों में बीकॉम के दाखिले लगातार रद्द होने के कारण सामान्य के लिए इस कोर्स में दाखिले के अवसर बरकरार हैं।
विज्ञापन
हालांकि अब भी बीकॉम पास में दाखिला 91 फीसदी से ऊपर वालों को ही मिलेगा। अब इस लिस्ट के दाखिलों के लिए छात्रों को दो दिन (4 व 5 अगस्त) मिलेंगे। उसके बाद शनिवार को एक बार फिर से कॉलेज खाली सीटों की जानकारी जारी करेंगे।
विज्ञापन
कॉलेजों की ओर से जारी तीसरी मेरिट लिस्ट पर नजर डालें तो रामलाल आनंद कॉलेज में सामान्य के लिए अंग्रेजी ऑनर्स, राजनीति शास्त्र, बीकॉम पास जैसे कोर्सेज में सामान्य के दाखिले हो सकते हैं।
कॉलेज में सामान्य श्रेणी के दाखिलों के लिए राजनीति शास्त्र में 92.25 फीसदी, बीकॉम ऑनर्स की 95 फीसदी, व बीकॉम पास के लिए 93.75 से 93.50 फीसदी व अंग्रेजी में 91-90 फीसदी मेरिट तय की है।
जबकि बीए प्रोग्राम में ओबीसी, एससी, एसटी व पीडब्लयूडी के लिए मेरिट जारी की गई है। लक्ष्मीबाई कॉलेज ने सामान्य के लिए बीकॉम पास की 93.16 फीसदी मेरिट जारी की है।
जबकि बीकॉम ऑनर्स में ओबीसी के लिए 81.75-81.5 व एसटी के लिए 59.5 मेरिट तय की है। जबकि दौलत राम कॉलेज ने सामान्य श्रेणी में इतिहास ऑनर्स के लिए 91.75-90 फीसदी, हिंदी के लिए 87.25-78 फीसदी, बीकॉम ऑनर्स 95 फीसदी, बीकॉम प्रोग्राम 94.75-94.5 फीसदी व राजनीति शास्त्र की 92-91.75 फीसदी मेरिट बनाई है।
अब कॉलेज की ओर से तैयार की गई मेरिट के आधार पर बृहस्पतिवार व शुक्रवार को दाखिले होंगे उसके बाद मेरिट लिस्ट का दूसरा चरण के दाखिलों का दौर 7 अगस्त से शुरू होगा, इस दौर में भी कॉलेज सीटें भरने के लिए तीन मेरिट निकालेंगे।