{"_id":"58b313674f1c1bbc56830eb3","slug":"du-classes-end-with-incomplete-syllabus","type":"story","status":"publish","title_hn":"DU : अधूरे सिलेबस के साथ क्लासेज खत्म","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
DU : अधूरे सिलेबस के साथ क्लासेज खत्म
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 26 Feb 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
du
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ लर्निंग (एसओएल) के छात्रों ने रविवार को आर्ट्स फैकल्टी पर प्रदर्शन किया। वह बिना सिलेबस पूरा किए क्लासेज बंद करने से नाराज थे। एसओएल के कार्यकारी निदेशक एचसी पोखरियाल ने की समस्याएं सुनीं और जल्द उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
दरअसल, एसओएल के ऑनर्स पाठ्यक्रम के प्रथम वर्ष के छात्रों की रविवार को आखिरी कक्षा थी। छात्रों का कहना है कि छात्रों के पाठ्यक्रम का आधा हिस्सा भी पूरा नहीं हुआ है।
विज्ञापन
प्रथम वर्ष के ऑनर्स छात्रों की कक्षाएं मात्र 13 दिनों में खत्म कर दी गई हैं। यह 20-30 दिन की कक्षाओं से भी कम है, जो एसओएल प्रशासन अपने प्रॉस्पेक्टस में छात्रों को देने की बात करता है।
विज्ञापन
प्रदर्शन में शामिल हरीश गौतम के मुताबिक, छात्र बेहतर पढ़ाई के लिए रेगुलर क्लासों की मांग कर रहे हैं। एसओएल प्रशासन उसके विपरीत 20 दिन की कक्षाएं भी पूरी नहीं कर रहा है।
छात्रों ने एससी पोखरियाल के सामने अपनी सभी मांग रखी और समस्याएं बताईं। इनमें हर साल कम क्लासेज का चलना, सभी विषयों के शिक्षकों का न होना, शिक्षकों का समय पर न आना और क्लासेज में अव्यवस्था के कारण छात्रों का सिलेबस अधूरा छूट जाना प्रमुख समस्याएं हैं।
छात्रों ने कहा है कि अगर जल्द से जल्द मांगें पूरी नहीं की गई तो वह बड़ा आंदोलन करेंगे। कार्यकारी निदेशक ने जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान निकालने की बात कही।