फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DU Chhatrskti the full flight, Manoj Tiwari and Ravi Kishan songs

डीयू में छात्रशक्ति ने भरी उड़ान, मनोज तिवारी व रवि किशन ने गीतों से बांधा समां

Thu, 22 Sep 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 22 Sep 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
DU Chhatrskti the full flight, Manoj Tiwari and Ravi Kishan songs
डीयू कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली विश्वविद्यालय में जारी नाटकों के उत्सव उड़ान के दूसरे दिन के नाटकों में छात्रशक्ति ने उड़ान भरी। नाटकों में महिलाओं पर अत्याचार, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, लिंग भेद-भाव, ऑनर किलिंग, भ्रूण हत्या, अध्यापकों का समाज में स्थान जैसे विषयों पर नाटक प्रस्तुत किए गए।

विज्ञापन


नाटकों से इतर सांसद मनोज तिवारी व अभिनेता रवि किशन के गानों पर छात्र खूब झूमे। उड़ान उत्सव-2016 के दूसरे दिन नाटकों को जज करने के लिए चंद्र प्रकाश द्विवेदी, मालिनी अवस्थी, पल्लवी जोशी, सुदीप्तो सेन, मनोज तिवारी व रवि किशन जैसी हस्तियां उपस्थित थीं।
विज्ञापन


मनोज तिवारी व रवि किशन ने तो छात्रों के अनुरोध पर मंच पर गाने गाए व ठुमके लगाए। इस अवसर पर अभिनेत्री पल्लवी जोशी ने कहा कि सभी प्रतिभागियों ने पूरे लगन के साथ मेहनत की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनकी यह मेहनत समाज को जरूर बदलेगी। वहीं लोकगीत गायिका मालिनी अवस्थी ने देशभक्ति से भरे गीत गाकर समां बांध दिया।कार्यक्रम के मीडिया कोऑर्डिनेटर सौरभ शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को उड़ान उत्सव का अंतिम दिन है। 


अंतिम दिन हंसराज कॉलेज में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित होगा। इसमें राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह कार्यवाहक डॉ. कृष्ण गोपाल व मुख्य अतिथि के रुप में अनुपम खेर उपस्थित रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed