फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DU appointments committee was formed to investigate and roster

डीयू ने नियुक्तियों व रोस्टर जांच के लिए कमेटी का किया गठन

Sat, 08 Oct 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 08 Oct 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
DU appointments committee was formed to investigate and roster
दिल्ली विश्वविद्यालय

एससी-एसटी के कल्याणार्थ संसदीय समिति के दिशा-निर्देशों पर दिल्ली विश्वविद्यालय ने एक मॉनिटरिंग कमेटी का गठन किया है। यह कमेटी आरक्षण नीति को लागू करने में सहायता करेगी।

विज्ञापन


इसका अध्यक्ष गुजरात सेंट्रल यूनिवर्सिटी के कुलपति रहे व जेएनयू में स्कूल ऑफ लाइफ साइंस में प्रो. पद से सेवानिवृत्त प्रो. आर काले को बनाया गया है। 
विज्ञापन


कमेटी शिक्षण और गैर-शिक्षण पदों में भर्ती के लिए यूनिवर्सिटी व कॉलेजों के तैयार आरक्षण रोस्टर की जांच करेगी। बता दें कि बीते दिनों एससी-एसटी के कल्याणार्थ संसदीय समिति ने डीयू में दौरा किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कमेटी गठन के बाद यह समय-समय पर विश्वविद्यालय के विभागों व संबद्ध कॉलेजों में रोस्टर देखेगी। 11 सदस्यीय कमेटी में एक अध्यक्ष, नौ सदस्य व एक कंवीनर है। 

डीयू एससी-एसटी ओबीसी टीचर्स फोरम के अध्यक्ष प्रो. हंसराज ने बताया कि कमेटी डीओपीटी के निर्देशों व विश्वविद्यालय के संरचनात्मक ढांचे को व्यवस्थित करेगी।

 
कार्यशाला कराने की मांग
कमेटी से सिफारिश की गई है कि रोस्टर लागू होने से पहले विभिन्न कॉलेजों के प्राचार्यों व लायजन अफसरों की कार्यशाला आयोजित करे, ताकि रोस्टर संबंधी जानकारी सही और प्रमाणिक रूप से मिल सके। फोरम ने विभागों व कॉलेजों में मॉडल रोस्टर तैयार करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed