फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DU Ansiveb seats in 5700 grew 12 clearance centers in colleges

डीयू के एनसीवेब में बढ़ीं 5700 सीटें, 12 कॉलेजों में सेंटर बनाने की मंजूरी

Wed, 13 Jul 2016 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 13 Jul 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
DU Ansiveb seats in 5700 grew 12 clearance centers in colleges
दिल्ली यूनिवर्सिटी
दिल्ली विश्वविद्यालय में हाई कट ऑफ के चलते कॉलेजों में दाखिला ना ले पाने वाली छात्राओं के लिए कॉलेजों में दाखिले की राह आसान होने जा रही है। डीयू के नॉन कॉलिजिऐयट वूमेन एजुकेशन बोर्ड (एनसीवेब) में इस साल न केवल करीब 5700 अतिरिक्त सीटें बढ़ीं बल्कि कॉलेज सेंटरों की संख्या भी 13 से बढ़कर 25 हो गई है।
विज्ञापन


सीटों व सेंटरों की संख्या बढ़ने से छात्राओं को दाखिले के ज्यादा अवसर मिलेंगे। इसके साथ ही आने वाली एनसीवेब की पहली कट ऑफ के नीचे जाने की उम्मीद है। 
विज्ञापन


एनसीवेब की निदेशक डॉ अंजू गुप्ता ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2016-17 के लिए डीयू ने एनसीवेब की सीटें व कॉलेज सेंटर बढ़ाने की मंजूरी दी है। जहां बीए व बीकॉम के लिए करीब 5700 सीटें बढ़ी हैं वही 12 नए सेंटर भी एनसीवेब  के साथ जुड़े हैं। अब तक एनसीवेब की कुल 6084 सीटें हैं जो अब बढ़कर 11,784 हो जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हर सेंटर पर बीए के लिए लगभग 284 सीटें व बीकॉम के लिए लगभग 184 सीटें हैं। नए जुड़ने वाले सेंटरों पर भी बीए व बीकॉम के लिए इतनी ही सीटें रहेंगी। सीटें बढ़ने के कारण डीयू के रेगुलर कॉलेजों में जिन्हें दाखिला का मौका नहीं मिला उन्हें अब पहले से ज्यादा दाखिले का मौका मिल सकेगा।
 
डॉ. अंजू कहती हैं कि एनसीवेब एक अच्छा सिस्टम हैं क्योंकि उन्हीं कॉलेजों में रविवार को कक्षाएं लगती हैं जहां छात्राएं दाखिला लेना चाहती हैं। इस तरह से वह बाकी सप्ताह अन्य स्किल कोर्सेज भी कर सकती हैं। 

एनसीवेब की कट ऑफ गिरने की उम्मीद

DU Ansiveb seats in 5700 grew 12 clearance centers in colleges
दिल्ली विश्वविद्यालय

वहीं खास बात यह है कि एनसीवेब से पढ़ाई करने भी डीयू ही डिग्री प्रदान करता है। उल्लेखनीय है कि अभी एनसीवेब के सेंटर हंसराज कॉलेज, लक्ष्मीबाई कॉलेज, कालिंदी कॉलेज, एसपीएम कॉलेज, जीसस एंड मैरी, मैत्रेयी कॉलेज, महाराजा अग्रसेन कॉलेज, जानकी देव कॉलेज, माता सुंदरी कॉलेज, भारती कॉलेज, श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज ऑफ कॉमर्स, पीजीडीएवी कॉलेज, विवेकानंद कॉलेज में हैं। 

ये कॉलेज बने नए सेंटर
अदिति कॉलेज, आर्यभट्ट कॉलेज, भीमराव अंबेडकर कॉलेज, भगिनी निवेदिता कॉलेज, कॉलेज ऑफ वोकेशनल स्टडी, केशव महाविद्यालय, मिरांडा हाउस, मोतीलाल नेहरू कॉलेज, राजधानी कॉलेज, रामानुजन कॉलेज, सत्यवती कॉलेज, अरबिंदो कॉलेज।

एनसीवेब की कट ऑफ गिरने की उम्मीद
डीयू की आवेदन प्रक्रिया में एनसीवेब में दाखिले के लिए इस बार 58,583 आवेदन किए गए। इस तरह से उम्मीद की जा रही थी कि छ: हजार सीटों के लिए दावेदारी बड़ी कठिन होगी। 

लेकिन अब एनसीवेब के दाखिले शुरू होने से पहले ही सीटों की संख्या में बढ़ोतरी होने से दाखिले के ज्यादा अवसर होंगे। जिसके कारण उम्मीद की जा रही है कि आगामी 15 जुलाई को जारी होने वाली कट ऑफ भी गिरेगी। बीते साल बीए व बीकॉम के लिए कट ऑफ 80 से 88 फीसदी के बीच रही थी।

एनसीवेब दाखिला शेड्यूल
पहली सूची                            15 जुलाई
पहली सूची के दाखिले             15 जुलाई से 18 जुलाई
दूसरी सूची                             20 जुलाई
दूसरी सूची के दाखिले               20, 21, 22 जुलाई
तीसरी सूची                             25 जुलाई
तीसरी सूची के दाखिले               25, 26, 27 जुलाई
चौथी सूची                              29 जुलाई
चौथी सूची के दाखिले                29, 30 जुलाई , 1 अगस्त
पांचवी सूची                             3 अगस्त
पांचवी सूची के दाखिले               3, 4 व 5 अगस्त
नोट: दाखिले का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed