{"_id":"5a6346c84f1c1b805a8b519c","slug":"du-admissions-information-bulletin-will-be-student-friendly","type":"story","status":"publish","title_hn":"DU दाखिला : इंफॉर्मेशन बुलेटिन होगा स्टूडेंट फ्रैंडली ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
DU दाखिला : इंफॉर्मेशन बुलेटिन होगा स्टूडेंट फ्रैंडली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 21 Jan 2018 10:29 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2018-19 की दाखिला प्रक्रिया केलिए तैयार होने वाला ऑनलाइन इंफॉर्मेशन बुलेटिन पहले से ज्यादा स्टूडेंट फ्रैंडली होगा।
विज्ञापन
प्रशासन ऐसा प्रयास कर रहा है कि कॉलेजों को दी जाने वाली छोटी से छोटी एडवॉयजरी को बुलेटिन का हिस्सा बनाया जाए। बीते साल कॉलेजों को दी जाने वाली एडवयॉजरी को शामिल नहीं किया गया था।
विज्ञापन
इस कारण छोटी-छोटी जानकारी प्राप्त करने में अभिभावकों, छात्रों व कॉलेजों को भी परेशानी हुई थी। दिल्ली विश्वविद्यालय को बीते साल की दाखिला प्रक्रिया को लेकर फीडबैक प्राप्त हुई।
विज्ञापन
फीडबैक से जानकारी मिली कि डीयू की ओर से दी जाने वाली एडवायजरी का छात्रों व अभिभावकों को पता नहीं चल पाता। इंफॉर्मेशन बुलेटिन में हॉस्टल से जुड़ी जानकारी, डीयू की ओर से मिलने वाली छूट, बीते साल की कट ऑफ, फीस रिफंड पॉलिसी, आवेदन से जुड़ी जानकारी, आवेदन कैसे करें समेत अन्य जानकारी डाली जाती है।
डीयू की ओर से दाखिला प्रक्रिया शुरु होने पर कॉलेजों को समय-समय पर छात्र हित में एडवॉयजरी जारी की जाती है। लेकिन यह बुलेटिन में शामिल नहीं होती। ऐसे में प्रशासन ने इस बार तय किया है कि एडवॉयजरी को मुख्य इंफॉर्मेशन बुलेटिन का हिस्सा बनाया जाए।
दाखिले से जुड़ी अहम जानकारी दाखिला प्रक्रिया शुरु होने से पहले ही तैयार हो जाएगी। ऐसे में उस जानकारी केसाथ ही एडवॉयजरी को भी बुलेटिन में शामिल किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार डीयू में देश के सभी हिस्सों से छात्र दाखिला लेते हैं।
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होने के कारण वह घर बैठे आवेदन करते हैं। आवेदन प्रक्रिया केदौरान कभी-कभी किसी जानकारी में वह फंस जाते हैं। उन्हें जानकारी नहीं मिल पाती। ऐसे में अगर संपूर्ण जानकारी इंफॉर्मेशन बुलेटिन में होने पर छात्रों, अभिभावकों के साथ-साथ प्रिंसिपल को भी आसानी हो जाएगी।