फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DU admissions begin in the fourth list, the chance of admission in BA

डीयू में चौथी लिस्ट के दाखिले शुरू, बीए में एडमीशन का मौका

Sat, 16 Jul 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 16 Jul 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
DU admissions begin in the fourth list, the chance of admission in BA
- फोटो : कुमार संजय

दिल्ली विश्वविद्यालय में चौथी कटऑफ लिस्ट छात्रों के लिए मौके लेकर आई है। इस लिस्ट के आधार पर शुक्रवार से दाखिलों का दौर शुरू हो गया। हालांकि पहले दिन दाखिला लेने के साथ-साथ दाखिले रद्द भी हुए। चौथी लिस्ट के दाखिले के पहले दिन छात्रों ने फिलॉस्फी व ईको, अंग्रेजी व बीकॉम से दाखिले रद्द कराकर दूसरे कॉलेजों मेें दाखिले लिए।

विज्ञापन


डीयू के काफी कॉलेजों में अभी भी बीए प्रोग्राम में दाखिले का चांस है। वहीं बीकॉम ऑनर्स व बीकॉम प्रोग्राम, ईको ऑनर्स, फिलॉस्फी ऑनर्स में दाखिले का चांस बाकी है। ऐसे में कटऑफ कम होते ही छात्रों ने इन कोर्सेज में ही दाखिला लिया। कॉलेजों के मुताबिक, जो छात्र पहली तीन सूची में दाखिला ले चुके हैं उन्होंने चौथी लिस्ट के पहले दिन दाखिला रद्द कराया। जिससे कि वे पसंदीदा कोर्स व कॉलेज में दाखिला ले सकें। कई छात्रों ने साउथ कैंपस के कॉलेजों से दाखिला छोड़कर नॉर्थ कैंपस के कॉलेजों का रुख किया।
विज्ञापन


चौथी लिस्ट के दाखिलों का दौर सोमवार तक जारी रहेगा। कॉलेज प्रिंसिपल मान कर चल रहे हैं कि सामान्य के लिए अब आने वाली सूचियों में बेहद ही कम चांस होंगे। कॉलेजों का कहना है कि पांचवीं लिस्ट में यदि कुछ कोर्सेज की लिस्ट भी आई तो उसमें ज्यादा गिरावट नहीं देखने को मिलेगी। कॉलेज सतर्कता के साथ हर कटऑफ में मामूली सी ही कमी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामलाल आनंद कॉलेज में शुक्रवार को 74 दाखिले हुए जबकि विभिन्न कोर्सेज में से 40 दाखिले रद्द भी कराए गए। इसी तरह से आईपी कॉलेज में शुक्रवार को कुल 52 दाखिले हुए, सबसे अधिक दाखिले फिलॉस्फी, बीकॉम व अंग्रेजी में हुए। जहां तक दाखिला रद्द कराने की बात है तो कुल 25 दाखिले रद्द हुए जिसमें सर्वाधिक 19 दाखिले ईको से रद्द कराए गए। वहीं रामानुजन कॉलेज 50-60 दाखिले हुए। हालांकि दाखिले रद्द् कराने की संख्या महज 5-6 ही रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed