{"_id":"57b483544f1c1bda786ebf98","slug":"du-admission-window-will-open-will-then-continue-cutoff","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू में खुली रहेगी दाखिले की खिड़की, फिर जारी होगी कटऑफ ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
डीयू में खुली रहेगी दाखिले की खिड़की, फिर जारी होगी कटऑफ
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 18 Aug 2016 07:51 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली यूनिवर्सिटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिले की चाह रखने वाले छात्रों के लिए अच्छी खबर है। डीयू ने एक बार फिर खाली सीटों पर दाखिले के लिए अंतिम तिथि 30 अगस्त तक बढ़ा दी है।
विज्ञापन
खास बात की अब डीयू खाली सीटों पर मेरिट लिस्ट के बजाए फिर से कटऑफ जारी करेगी। बुधवार को हुई बैठक में विरोध और समर्थन के लंबी बहस के बाद यह फैसला लिया गया है। हालांकि अब खाली पड़ी सीटों पर सामान्य वर्ग के लिए बहुत कम मौके होंगे लेकिन अभी भी आरक्षित वर्ग के छात्रों के लिए ज्यादा मौके बचे है।
विज्ञापन
डीयू में दूसरे मेरिट सूची के आधार पर हुए दाखिले के बाद भी करीब 5000 हजार सीटें अलग-अलग पाठ्यक्रम और कॉलेजों में बची है। कई कॉलेज के प्रिंसिपल चाहते थे कि छात्रों को खाली सीटों पर दाखिले का मौका मिलना चाहिए जबकि कई इसका विरोध भी कर रहे थे।
विज्ञापन
मगर डीयू ने छात्रों के हित में फैसला लेते हुए एक बार फिर से मौका दिया है। इस बार कॉलेजों की ओर से कटऑफ जारी किया जाएगा। कुल तीन कटऑफ कॉलेजों की ओर से जारी किया जाएगा। पहली कट ऑफ 20 अगस्त को आएगी।
इसके लिए दो कार्यदिवस 20 और 22 अगस्त को दाखिले का मौका मिलेगा। इसी तरह दूसरी कटऑफ 24 अगस्त को आएगी। इसके लिए 24 और 26 अगस्त को दाखिले का मौका मिलेगा।
आखिरी और तीसरी कटऑफ 29 अगस्त को आएगी और इसके लिए 29 और 30 अगस्त को दाखिले का मौका मिलेगा। दाखिले का समय पहले की ही तरह रहेगा। सुबह पाली के कॉलेजों में सुबह 9 से 1 बजे तक दाखिला होगा।
सांध्यकालीन कॉलेजों में यह शाम को 4 से 7 बजे तक किया जाएगा। दो दिनों में प्रमाणपत्रों की जांच के साथ दाखिला भी हो जाएगा। तीन और कटऑफ आने के बाद अब डीयू में कुल आठ कटऑफ जारी हो जाएगा। क्योंकि पहले पांच कटऑफ जारी करने के बाद डीयू ने खाली सीटों के लिए दो बार मेरिट सूची जारी किया था।