फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DU admission: will not centuries in computer science

डीयू दाखिला: कंप्यूटर साइंस में नहीं लगेगा शतक

Wed, 29 Jun 2016 12:05 AM IST
रश्मि शर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
रश्मि शर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 29 Jun 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
DU admission: will not centuries in computer science
डीयू दाखिला

दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिले की पहली कट ऑफ लिस्ट के लिए काउंटडाउन खत्म हो चुका है। पहली कट ऑफ लिस्ट बृहस्पतिवार को जारी हो रही है। एक अनुमान के मुताबिक इस साल कंप्यूटर साइंस में शतक (सौ फीसदी कट ऑफ) लगने के आसार नहीं है। बीते साल बीकॉम को पछाड़ते हुए कंप्यूटर साइंस की कट ऑफ ने 100 के आंकड़े को छुआ था। ऐसा एक नहीं बल्कि दो कॉलेजों में हुआ था। वहीं छात्रों के लिए राहत की बात यह है कि गणित के साथ-साथ बीकॉम कोर्सेज में भी ज्यादा उछाल देखने को नहीं मिलेगा।

विज्ञापन


डीयू में पहली कट ऑफ लिस्ट को लेकर छात्र दाखिले की संभावनाओं को लेकर चिंतित हैं। खासतौर पर जिन छात्रों ने पॉपुलर कोर्सेज में आवेदन किया है, कट ऑफ लिस्ट को लेकर उनकी धड़कने बढ़ती जा रही हैं। इसका प्रमुख कारण है पॉपुलर कोर्सेज की कट ऑफ लिस्ट में हर साल होने वाली बढ़ोतरी।
विज्ञापन


डीयू विशेषज्ञों के मुताबिक इस बार कट ऑफ में जबरदस्त उछाल की संभावना कम ही है। डिप्टी डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. गुरप्रीत सिंह टुटेजा कहते हैं कि कंप्यूटर साइंस की कट ऑफ सौ फीसदी जाने की उम्मीद नहीं है। साइंस वालों के लिए यदि कंप्यूटर साइंस की कट ऑफ 96 फीसदी रहती है तो उनका दाखिला उसी कट ऑफ पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, नॉन साइंस वालों के लिए कंप्यूटर साइंस में दाखिला लेने पर दो फीसदी की कटौती की जाएगी। हालांकि इस बार कॉलेजों को यह भी हिदायत दी गई है कि वह इस बात का ध्यान रखें कि किसी गैर विषय के छात्र के लिए कट ऑफ का स्तर ऊंचा (सौ फीसदी) न हो। उल्लेखनीय है कि बीते साल आईपी व कॉलेज ऑफ वोकेशनल स्टडी कॉलेज में नॉन साइंस वाले छात्रों के लिए कंप्यूटर साइंस की कट ऑफ 100 फीसदी गई थी। जबकि भास्कराचार्य व राजगुरु कॉलेज में कट ऑफ ने 99 फीसदी के आंकड़े को छुआ था।  वहीं, कॉमर्स कोर्सेज (बीकॉम, बीकॉम ऑनर्स, मैथ्स ऑनर्स) की कट ऑफ में भी इस साल जबरदस्त उछाल तो नहीं आएगा लेकिन कट ऑफ में 0.25 फीसदी से 1 फीसदी तक बढ़ोतरी संभव है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed