फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DU admission Starting from tomorrow, college selection will be online

डीयू में कल से दाखिले शुरू, ऑनलाइन होगा कॉलेज सलेक्शन

Wed, 29 Jun 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 29 Jun 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
DU admission Starting from tomorrow, college selection will be online
- फोटो : अमर उजाला

दिल्ली विश्वविद्यालय में 30 जून को पहली कट ऑफ आते ही दाखिले की रेस शुरू हो जाएगी। कॉलेजों में दाखिले के लिए बीते साल वाले ही नियम इस बार भी हैं। कॉलेजों की वेबसाइट व डीयू की वेबसाइट पर छात्रों को इनकी जानकारी मिल जाएगी।

विज्ञापन


दाखिला लेने से पहले छात्र इन्हें जरूर देख लें। दाखिले के लिए कुछ दस्तावेज संलग्न करना जरूरी होंगे, इन्हें व्यवस्थित करके रखना होगा। लगभग ऐसे 10 दस्तावेज हैं, इनकी दाखिले के दौरान जरूरत पड़ेगी। ध्यान रखें कि सभी दस्तावेजों के एक सेट की छाया प्रति अपने पास रखें।
विज्ञापन


दाखिले के समय जरूरी दस्तावेज:

.दसवीं की बोर्ड परीक्षा का सर्टिफिकेट।
.दसवीं की मार्कशीट।
.बारहवीं की मार्कशीट।
.बारहवीं का प्रोविजनल या ओरिजनल सर्टिफिकेट।
.चरित्र प्रमाण पत्र (हालिया जारी)।
.बोर्ड या यूनिवर्सिटी से माइग्रेशन सर्टिफिकेट या स्कूल का ट्रांसफर सर्टिफिकेट।
. स्वप्रमाणित दो से चार पासपोर्ट साइज फोटो।
. छात्र के नाम जारी एससी/एसटी/पीडब्लयूडी/कश्मीरी विस्थापित का सर्टिफिकेट।
. छात्र के नाम जारी ओबीसी सर्टिफिकेट (नॉन-क्रीमी लेयर के लिए)
. ओबीसी नॉन क्रीमी लेयर के लिए आय प्रमाण पत्र (स्वयं सत्यापित)

ऐसे होगा ऑनलाइन दाखिला
1 दिल्ली विश्वविद्यालय में कट ऑफ आने के बाद छात्रों को कॉलेज व कोर्स का चयन ऑनलाइन ही करना होगा। इसके लिए उन्हें यूजी दाखिला पोर्टल पर अपने पंजीकृत ई-मेल आईडी का उपयोग करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

2 इसके बाद छात्र को दाखिला फॉर्म का प्रिंट आउट व जरूरी दस्तावेज लेकर कॉलेज पहुंचना होगा। यहां उसकी कट ऑफ का केलकुलेशन व दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
3 कॉलेज दस्तावेजों की जांच कर अपने पास रखेगा जिससे कि छात्र दोबारा कहीं किसी कॉलेज में दाखिला ना ले सके।
4 यूजी पोर्टल पर कॉलेज दाखिले की मंजूरी देगा। इसके बाद पोर्टल पर लॉग-इन कर उन्हें ऑनलाइन फीस पेमेंट विकल्प पर कॉलेज की फीस का भुगतान करना होगा।
5 प्रशासन की सलाह है कि परेशानी से बचने के लिए ऑनलाइन दाखिले, फीस भुगतान के लिए अंतिम समय की प्रतीक्षा ना करें।
6 यदि छात्र किसी कॉलेज से दाखिला रद्द कराता है तो उसे उक्त कॉलेज से दस्तावेज वापस लेने होंगे।
7 छात्रों को ध्यान रखना होगा कि फीस भुगतान के बाद ही छात्र का दाखिला पक्का होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed