फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   du admission : special cell to be made for northeastern students

DU दाखिला प्रक्रिया : पूर्वोत्तर राज्यों के छात्रों के लिए बनेगा स्पेशल सेल

Fri, 19 Jan 2018 10:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 19 Jan 2018 10:44 AM IST
विज्ञापन
du admission : special cell to be made for northeastern students
डीयू दाखिला - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2018-19 में अंडर ग्रेजुएट व पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेज में दाखिले के लिए तैयारी शुरु हो गई है। इस बार पूर्वोत्तर राज्यों(नॉर्थ ईस्ट) केछात्रों के लिए दाखिला प्रक्रिया को पहले से आसान बनाया जा रहा है।

विज्ञापन


इन राज्यों के छात्रों के दाखिले में अनुपात को बढ़ाने के लिए इस बार प्रशासन अलग से एक स्पेशल दाखिला सेल का गठन करेगा। इस सेल केमाध्यम से पूर्वोत्तर राज्यों केछात्रों की दाखिले व उससे जुड़ी समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन


दिल्ली विश्वविद्यालय का मानना है कि देश केविभिन्न राज्यों खासकर पूर्वोत्तर राज्यों से एसटी श्रेणी के तहत आवेदन कम आते हैं। कट ऑफ में गिरावट के बावजूद सीटें नहीं भर पाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसटी श्रेणी में कम दाखिले को ध्यान में रखते हुए प्रशासन इन समुदायों तक पहुंचने के लिए विशेष प्रयास करेगा। इसकेलिए इन राज्यों के प्रिंसिपल व स्कूल से भी संपर्क किया जाएगा। जिससे कि उन्हें डीयू केकोर्सेज व उससे जुड़ी प्रक्रिया केसंबंध में बताया जाएगा।

पूर्वोत्तर राज्यों के स्थानीय आयुक्तों से भी संपर्क साधा जाएगा। प्रशासन का मानना है कि इसका लाभ यह होगा कि वह अपने यहां पढने वाले छात्रों को डीयू दाखिला प्रक्रिया के संबंध में बता सकेंगे।


सेल के गठन केसाथ ही प्रत्येक कॉलेज में इन छात्रों की मदद के लिए एक नोडल अधिकारी भी होगा। जो कि केवल पूर्वोत्तर राज्यों से जुड़े छात्रों के दाखिलों को देखेंगे। इससे लाभ यह होगा कि ना केवल छात्रों को अतिरिक्त सहायता मिलेगी बल्कि एसटी श्रेणी की सीटें भरने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed