{"_id":"57a757ef4f1c1b7d112b93bb","slug":"du-admission-seats-vacant-for-the-last-day-of-registration","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू की खाली सीटों पर दाखिले को पंजीकरण का आज आखिरी दिन ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
डीयू की खाली सीटों पर दाखिले को पंजीकरण का आज आखिरी दिन
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 08 Aug 2016 10:00 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय में खाली पड़ी सीटों पर दाखिले के इच्छुट छात्रों के लिए सोमवार को आखिरी मौका है। खाली सीटों पर दाखिले की दौड़ में शामिल होने के लिए छात्रों को डीयू की बेवसाइट पर सोमवार तक पंजीकरण कराना होगा।
विज्ञापन
यह पंजीकरण की लाइन रविवार से खुली है सोमवार तक पंजीकरण कराने वाले को ही मौका दिया जाएगा। डीयू में अभी भी बी.कॉम ऑनर्स समेत कई पाठ्यक्रमों में सीटें खाली पड़ी है।
विज्ञापन
डीयू की ओर से खाली सीटों पर मेरिट लिस्ट के लिहास से दाखिले का यह दूसरा चरण है। हालांकि कॉलेजों की ओर से खाली सीटों की जो संख्या दी गई है उसमें सामान्य वर्ग के लिए दाखिले का मौका कम है।
विज्ञापन
लेकिन अधिकांश कॉलेज में अभी भी अलग-अलग पाठ्यक्रम की बात करे तो औसतन सभी कॉलेज में 100 से अधिक सीटें खाली पड़ी है। जिसके लिए छात्रों को आवेदन करना होगा।
विज्ञान पाठ्यक्रम की बात करे तो सबसे ज्यादा सीटें बीएससी कंप्यूटर साइंस में बची है। इसमें सामान्य वर्ग में भी सीटें खाली है। सामान्य वर्ग में आचार्य नरेंद्र देव कॉलेज में 1, आर्यभट्ट में 4, भास्कराचार्य में 2, कालिंदी कॉलेज में 10 आईपी कॉलेज में एक सीटें है।
इसी तरह आरक्षित वर्ग में भी सीटें खाली है। हंसराज कॉलेज में बीएसी ऑनर्स केमेस्ट्री में दो सीटें सामान्य वर्ग में खाली है। बीएससी फूड टेक्नोलॉजी में भी कई कॉलेजों में दाखिले का मौका है।
कॉमर्स पाठ्यक्रम में बात करे तो यहां सामान्य वर्ग में कम ही मौके है। आरक्षित वर्ग में ज्यादा मौके मिलेंगे। हालांकि मोतीलाल नेहरू कॉले में बी. कॉम ऑनर्स में सीटें खाली है।
शिवाजी कॉलेज में बी.कॉम में पांच सीटें खाली है। श्यामलाल कॉलेज में भी आरक्षित वर्ग के साथ सामान्य वर्ग के लिए बी बी.कॉम पाठ्यक्रम में मौका है।
जाकिर हुसैन कॉलेज, श्रद्धानंद और विवेकानंद कॉलेज में भी बी.कॉम पाठ्यक्रम में मौके है। हालांकि आरक्षित वर्ग के छात्रों के लिए यहां ज्यादा मौके शामिल है।