{"_id":"591336f44f1c1b20348508fb","slug":"du-admission-process-will-start-soon-this-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू दाखिला: आवेदन के लिए मिलेगा अधिक समय","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
डीयू दाखिला: आवेदन के लिए मिलेगा अधिक समय
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 11 May 2017 10:09 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2017-18 के तहत स्नातक कोर्सेज में दाखिला प्रक्रिया की शुरुआत 12वीं का रिजल्ट आने से पहले हो सकती है। प्रशासन इस बार दाखिला प्रक्रिया जल्द शुरू करने की तैयारी में है।
विज्ञापन
उसके मुताबिक, इससे छात्रों को आवेदन करने के लिए अधिक समय मिलेगा। सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट 25 मई तक आ सकता है। प्रशासन इससे पहले ही आवेदन प्रक्रिया को शुरू कर देगा।
विज्ञापन
डीयू दाखिला समिति से जुड़े सूत्रों के अनुसार, समिति ने कई बैठकों के बाद ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू करना तय किया है। जून के तीसरे सप्ताह तक आवेदन का मौका मिल सकता है।
विज्ञापन
ऐसे में आवेदकों को लगभग एक माह का समय मिल जाएगा। दाखिले के संबंध में तय की गई सिफारिशों को जल्द ही स्टैडिंग कमेटी की बैठक में मंजूरी के लिए रखा जाएगा। इसके बाद इसे कुलपति की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।
निकल चुका है एंट्रेस का टेंडर
बीते साल की तरह ऑनलाइन आवेदन में किसी प्रकार की तकनीकी दिक्कत न आएं, इसके लिए ऑनलाइन फॉर्मेट को तकनीकी रूप से अधिक बेहतर बनाया गया है। बताया जा रहा है कि ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में ही नॉन कॉलिजिऐट वीमेन एजुकेशन बोर्ड (एनसीवेब) के लिए भी आवेदन किया जा सकेगा।
उल्लेखनीय है कि पीजी कोर्सेज के लिए ऑनलाइन एंट्रेस टेस्ट आयोजित करने के लिए डीयू प्रशासन पहले ही टेंडर निकाल चुका है। हालांकि, छात्र संगठन ऑनलाइन एंट्रेस टेस्ट को लेकर पहले ही विरोध जता चुका है।