फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DU admission process: students can also apply compartment

डीयू दाखिला प्रक्रिया : कंपार्टमेंट वाले छात्र भी कर सकते हैं आवेदन

Sun, 05 Jun 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 05 Jun 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
DU admission process: students can also apply compartment
दिल्ली यूनिवर्सिटी

दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए आवेदन की दौड़ जारी है। इस दौड़ में कई छात्र कंपार्टमेंट पर असमंजस होने के कारण आवेदन नहीं कर रहे हैं। जिन छात्रों की किसी विषय में कंपार्टमेंट आई है, उन्हें लगता है कि वह फॉर्म में रिजल्ट में क्या भरेंगे। ऐसे छात्रों को प्रशासन की सलाह है कि वह आवेदन जरूर करें। उन्हें फॉर्म में रिजल्ट अवेटिड करके भरना होगा।

विज्ञापन


डिप्टी डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. गुरप्रीत सिंह टुटेजा कहते हैं कि कंपार्टमेंट आने के कारण छात्रों को निराश नहीं होना चाहिए। छात्र आवेदन फॉर्म जरूर भरें। बस उन्हें फॉर्म भरते समय इस बात का ध्यान रखना होगा कि रिजल्ट वाली जगह के कॉलम में वह रिजल्ट अवेटिड विकल्प को भरें। उनका रिजल्ट यदि दाखिला प्रक्रिया के दौरान आ जाता है और वह कट ऑफ में जगह बना रहे होंगे, तो उनका दाखिला हो जाएगा।
विज्ञापन


साथ ही किसी एक विषय में आवेदन करने की जगह फॉर्म में दिए गए कोर्सेज के विकल्प में ज्यादा से ज्यादा विकल्पों को भरें। ऐसे में किसी एक कोर्स में दाखिला नहीं भी होने पर किसी दूसरे कोर्स में दाखिले की गुंजाइश रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed