{"_id":"5752f8e74f1c1b7d2810cf29","slug":"du-admission-process-students-can-also-apply-compartment","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू दाखिला प्रक्रिया : कंपार्टमेंट वाले छात्र भी कर सकते हैं आवेदन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
डीयू दाखिला प्रक्रिया : कंपार्टमेंट वाले छात्र भी कर सकते हैं आवेदन
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 05 Jun 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली यूनिवर्सिटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए आवेदन की दौड़ जारी है। इस दौड़ में कई छात्र कंपार्टमेंट पर असमंजस होने के कारण आवेदन नहीं कर रहे हैं। जिन छात्रों की किसी विषय में कंपार्टमेंट आई है, उन्हें लगता है कि वह फॉर्म में रिजल्ट में क्या भरेंगे। ऐसे छात्रों को प्रशासन की सलाह है कि वह आवेदन जरूर करें। उन्हें फॉर्म में रिजल्ट अवेटिड करके भरना होगा।
विज्ञापन
डिप्टी डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. गुरप्रीत सिंह टुटेजा कहते हैं कि कंपार्टमेंट आने के कारण छात्रों को निराश नहीं होना चाहिए। छात्र आवेदन फॉर्म जरूर भरें। बस उन्हें फॉर्म भरते समय इस बात का ध्यान रखना होगा कि रिजल्ट वाली जगह के कॉलम में वह रिजल्ट अवेटिड विकल्प को भरें। उनका रिजल्ट यदि दाखिला प्रक्रिया के दौरान आ जाता है और वह कट ऑफ में जगह बना रहे होंगे, तो उनका दाखिला हो जाएगा।
विज्ञापन
साथ ही किसी एक विषय में आवेदन करने की जगह फॉर्म में दिए गए कोर्सेज के विकल्प में ज्यादा से ज्यादा विकल्पों को भरें। ऐसे में किसी एक कोर्स में दाखिला नहीं भी होने पर किसी दूसरे कोर्स में दाखिले की गुंजाइश रहेगी।
विज्ञापन