{"_id":"57502c924f1c1b7628108ba4","slug":"du-admission-make-sure-to-verify-the-documents-themselves","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू दाखिला : दस्तावेजों को स्वयं सत्यापित करना ना भूलें","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
डीयू दाखिला : दस्तावेजों को स्वयं सत्यापित करना ना भूलें
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 03 Jun 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
ऑनलाइन फॉर्म भरते छात्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय में पहली बार पूरी तरह से ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया जारी है। एक ही फॉर्म से उन्हें रेगुलर कोर्सेज, नॉन कॉलिजिऐयट, ईसीए, स्पोर्ट्स, कश्मीरी विस्थापितों के लिए आवेदन करने की सुविधा दी गई है।
विज्ञापन
पहली बार ही आवेदकों को अपने आवेदन के साथ स्वयं सत्यापित दस्तावेज भी अपलोड करने हैं। जिसमें दसवीं, बारहवीं के दस्तावेज, कोटे से जुड़े दस्तावेज शामिल हैं। आवेदक दस्तावेजों को स्वयं सत्यापित करना ना भूले ऐसे में उन्हें बार-बार इस बात की जानकारी दी जा रही है। डीयू में दाखिला ओएसडी डॉ. कीर्ति रंजन ने कहा कि आवेदक दस्तावेजों को स्वयं सत्यापित करना ना भूलें।
विज्ञापन
यदि वह दस्तावेजों को स्वयं सत्यापित किए बिना उन्हें अपलोड कर देंगे तो उनका फॉर्म अधूरा माना जाएगा। अमान्य होने के कारण उन्हें न केवल पूरा फॉर्म दुबारा से भरना होगा बल्कि फीस भी दुबारा चुकानी होगी। इस तरह से उनकी छोटी सी चूक से उन्हें पूरी प्रक्रिया से दुबारा गुजरना पड़ेगा।
विज्ञापन