डीयू एडमिशनः जानें किन-किन तरीकों से दे सकते हैं आवेदन फीस, दिव्यांगों के लिए खास इंतजाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीयू में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है। ऑनलाइन ही फीस जमा करने की सुविधा भी दी गई है। मगर दिव्यांग आवेदकों को डीयू ने आवेदन की फीस जमा कराने के लिए दो विकल्प दिए हैं।
वह ऑनलाइन पेमेंट के अलावा ई-चालान से भी फीस जमा कर सकते हैं, बशर्ते ई-चालान आईसीआईसीआई बैंक का हो। इस सिलसिले में डीयू ने आईसीआईसीआई बैंक के साथ करार किया है। इसके तहत कोई भी दिव्यांग आवेदक देशभर के किसी भी आईसीआईसीआई बैंक के ई-चालान से ऑनलाइन पेमेंट कर सकता है।
आवेदन के समय कर लें तैयारी
-आवेदक की पासपोर्ट साइज की फोटो
-सिग्नेचर की स्कैन कॉपी
-जन्मतिथि प्रमाण के लिए स्वप्रमाणित 10वीं का प्रमाणपत्र।
-यदि आरक्षित वर्ग में आते हैं तो स्वप्रमाणित आरक्षित वर्ग का प्रमाणपत्र।
-ओबीसी क्रीमी लेयर के हैं तो आय प्रमाणपत्र।
-ईसीए-स्पोर्ट्स कोटे में आवेदन पर स्वप्रमाण।
-12वीं का स्वप्राणित प्रमाणपत्र। अगर नहीं मिला हैं तो बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड कॉपी जो स्वप्रमाणित हो।
पूल मनी सिस्टम से भरी जाएगी फीस
दाखिला समिति के चेयरमैन डॉ. एमके पंडित ने बताया कि डीयू में इस बार फीस भरने व रिफंड के लिए पूल मनी सिस्टम बनाया गया है। इससे आवेदकों को काफी सुविधा होगी। उन्होंने बताया कि यदि किसी आवेदक का दाखिला पहली कटऑफ के आधार पर हो गया और उसने कॉलेज के कोर्स की फीस उदाहरण के तौर पर 28 हजार रुपये भर दी।
उसके बाद यदि दूसरी कटऑफ में उसका दाखिला दूसरे कॉलेज में उसी कोर्स या अन्य कोर्स में हो गया, तो उसे दोबारा फीस भरने की जरूरत नहीं होगी। वहीं, यदि दूसरे कॉलेज की फीस कम है, तो उसकी फीस रिफंड हो जाएगी और दूसरे कॉलेज की फीस दो हजार रुपये अधिक है, तो उसे मात्र दो हजार रुपये ही जमा करने होंगे।
यदि फीस रिफंड करनी होगी, तो दाखिले की अंतिम तिथि तक उसके खाते में ही भेज दी जाएगी। ऐसा आगे भी होता रहेगा, मसलन वह छठी कटऑफ लिस्ट तक दाखिला रद्द कराकर दाखिला लेता रहेगा, तो उसकी यही फीस आगे तक चलती रहेगी।
सीधे खाते में जाएगी रिफंड फीस-
इस बार दाखिला रद्द कराने पर फीस रिफंड के लिए कॉलेजों के पास ड्राफ्ट या चेक लेेने के लिए नहीं जाना होगा। इस बार डीयू प्रशासन पहली बार आवेदन फॉर्म में आवेदक या परिवार के किसी सदस्य के बैंक खाते की जानकारी ले रहा है। इससे जो भी फीस रिफंड होगी, वह सीधे खाते में ही जाएगी। डॉ. पंडित ने बताया कि डीयू में कई राज्यों से आवेदन आते हैं। बीते साल ऐसा देखने में आया है कि आवेदकों ने फीस का भुगतान साइबर कैफे वालों से ही अतिरिक्त शुल्क देकर कराया। चूंकि साइबर कैफे वाले ने अपने डेबिट या क्रेडिट कार्ड से भुगतान किया था, लिहाजा रिफंड व उसकी जानकारी भी उन्हीं को मिली, लेकिन इस बार बैंक खाते के प्रावधान के कारण यह समस्या नहीं होगी।
एडमिशन 2017-18 की गाइडलाइंस:-
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 22 मई से 12 जून
ऑनलाइन फॉर्म की कीमत:-
सामान्य व ओबीसी 150 रुपये
एससी-एसटी व पीडब्ल्यूडी 75 रुपयेे
स्पोर्ट्स फीस 100 रुपये
ईसीए फीस 100 रुपये
कट ऑफ लिस्ट कब:-
पहली लिस्ट 20 जून
दस्तावेज की जांच व दाखिला मंजूरी 20 से 22 जून
दूसरी लिस्ट 24 जून
दस्तावेज की जांच व दाखिला मंजूरी 24 जून से 28 जून
तीसरी लिस्ट 01 जुलाई
दस्तावेज की जांच व दाखिला मंजूरी 01 जुलाई से 4 जुलाई
चौथी लिस्ट 07 जुलाई
दस्तावेज की जांच व दाखिला मंजूरी 07 जुलाई से 10 जुलाई
पांचवीं लिस्ट 13 जुलाई
दस्तावेज की जांच व दाखिला मंजूरी 13 जुलाई से 15 जुलाई
छठी लिस्ट 18 जुलाई
दस्तावेज की जांच व दाखिला मंजूरी 18 जुलाई से 19 जुलाई
एनसीवेब की पहली दाखिला सूची 24 जून
नोट: एनसीवेब की बाकी सूची कॉलेजों की कटऑफ के साथ ही आएगी।
दस्तावेज की जांच व दाखिला मंजूरी का समय:-
- सुबह की पाली के कॉलेजों में सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक
- शाम की पाली के कॉलेजों में शाम 4 बजे से 7 बजे तक