फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DU admission: Admission fees were not being accepted

दाखिला मंजूर होने के बावजूद भी जमा नहीं हो सकी फीस, परेशान रहे छात्र

Tue, 12 Jul 2016 02:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 12 Jul 2016 02:29 AM IST
विज्ञापन
DU admission: Admission fees were not being accepted
डीयू दाखिला - फोटो : अमर उजाला

डीयू में दाखिला प्रक्रिया के पहले दिन आई दिक्कत खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। जहां पहले दाखिला पोर्टल से फॉर्म का प्रिंट आउट निकालने में परेशानी हो रही थी, वहीं अब फीस का पेच फंस गया है।

विज्ञापन


दरअसल, शनिवार व रविवार को पोर्टल की रफ्तार काफी धीमी रही। इस कारण से कई छात्रों की फीस बैंक तक नहीं पहुंची। वहीं कुछ की जमा भी हुई तो इसकी जानकारी कॉलेज तक नहीं पहुंची। इस वजह से बड़ी संख्या में छात्रों के दाखिले पर संकट आ गया है। 
विज्ञापन


डीन स्टूडेंट वेलफेयर में सोमवार को बड़ी संख्या में ऐसे छात्र पहुंचे, जिनका दाखिला दूसरी कटऑफ में कॉलेज ने मंजूर कर लिया था, लेकिन शनिवार से ही फीस जमा कराने का प्रयास कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए उन्होंने साइबर कैफे का सहारा भी लिया, लेकिन उन्हें पोर्टल पर फीस जमा कराने के लिए लिंक ही नहीं मिला। वहीं कुछ ऐसे भी छात्र हैं जिनकी फीस जमा हो गई है लेकिन कॉलेज व बैंक तक इसकी जानकारी नहीं पहुंच रही। 

इस कारण से ऑनलाइन भी इस बात की जानकारी नहीं दिख रही। वहीं डीयू का कहना है कि इस समस्या को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है, देखा जाएगा कि किस स्तर पर दिक्कत हुई है। 


इधर, डीयू में एलएलबी में दाखिले के लिए रिजल्ट जारी होने के बाद सोमवार से काउंसलिंग शुरू होनी थी, लेकिन शनिवार को अचानक इसे रद कर दिया गया। इस कारण से बाहर से काउंसलिंग के लिए पहुंचे लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। अब काउंसलिंग की नई तिथि अगले सप्ताह की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed