फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DU admission: 4 students wanted to take admission with fake documents, 1 arrest 4 escape

DU : फर्जी दस्तावेज से एडमिशन लेना चाहते थे 4 छात्र, इस मशीन की मदद से सामने आया सच

Tue, 11 Jul 2017 10:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 11 Jul 2017 10:39 AM IST
विज्ञापन
DU admission: 4 students wanted to take admission with fake documents, 1 arrest 4 escape

दिल्ली विश्वविद्यालय में फर्जी दस्तावेज के आधार पर दाखिला लेने के प्रयास का मामला सामने आया है। अरबिंदो इवनिंग कॉलेज में चार छात्र फर्जी दस्तावेज के आधार पर दाखिले का प्रयास कर रहे थे।

विज्ञापन


इसका पता चलते ही तीन छात्र दस्तावेज लेकर फरार हो गए। हालांकि, एक छात्र को कॉलेज प्रशासन ने पकड़ लिया है। कॉलेज प्रशासन ने मालवीय नगर थाने में मामले की लिखित शिकायत दे दी है।
विज्ञापन


अरबिंदो इवनिंग कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. नमिता राजपूत ने बताया कि तीसरी कटऑफ के दाखिले के अंतिम दिन हिंदी ऑनर्स में चार छात्र दाखिला लेने आए थे। उनके दस्तावेज पर संदेह हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मशीन ने पकड़वाई छात्रों की चालाकी

DU admission: 4 students wanted to take admission with fake documents, 1 arrest 4 escape

फॉरेंसिक मशीन से दस्तावेज की जांच में वे फर्जी पाए गए। इसके बाद चारों को पकड़ लिया गया, लेकिन उनमें से तीन छात्र दस्तावेज लेकर फरार हो गए। कॉलेज के एक शिक्षक के मुताबिक, इस बार कॉलेज में दस्तावेज की जांच के लिए एक फॉरेंसिक मशीन लगाई गई है।

 

उन्होंने बताया कि छात्र के माइग्रेशन प्रमाण पत्र पर बोर्ड ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन दिल्ली लिखा था। जब इसकी जांच की गई तो पता चला कि इस तरह का कोई बोर्ड ही नहीं है। हालांकि, इस बोर्ड की वेबसाइट तो खुली, लेकिन अंक तालिका का अनुक्रमांक फर्जी था।


शिक्षक के अनुसार, अंक तालिका पर स्कूल का नाम केबीपीएस इंटरमीडिएट कॉलेज फरीदपुर परवार सरिमसहा तिलोई अमेठी (यूपी) लिखा था। कॉलेज प्रशासन ने प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए लिखित शिकायत पुलिस को दे दी है।
 

माना जा रहा है कि इससे फर्जी दस्तावेज से दाखिला कराने का एक बड़े गिरोह का खुलासा हो सकता है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी डीयू के कुछ कॉलेजों में फर्जी दस्तावेज के आधार पर दाखिले के मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed