{"_id":"60f57cc6fff3ce7d3a7dbf44","slug":"du-admission-2021-open-days-will-be-online-students-virtually-learn-all-about-admission-process","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू दाखिला प्रक्रिया: कोरोना महामारी के कारण ऑनलाइन ही होंगे ओपन डेज, जान सकेंगे दाखिले की ए,बी,सी,डी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
डीयू दाखिला प्रक्रिया: कोरोना महामारी के कारण ऑनलाइन ही होंगे ओपन डेज, जान सकेंगे दाखिले की ए,बी,सी,डी
Mon, 19 Jul 2021 06:53 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 19 Jul 2021 06:53 PM IST
सार
कोरोना महामारी से पहले दाखिले से जड़ी जानकारी देने के लिए ऑफलाइन ओपन डेज आयोजित किए जाते हैं। इस दौरान डीयू दाखिला विशेषज्ञ विद्यार्थियों की दाखिले से जड़ी शंकाओं का समाधान करते हैं।
विज्ञापन
Delhi University
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना महामारी के कारण दिल्ली विश्वविद्यालय की दाखिला प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होने के कारण दाखिले की ए,बी,सी,डी वर्चुअल ओपन डेज से दी जाएगी। विद्यार्थियों को फॉर्म भरने से लेकर अन्य जानकारी देने के लिए वर्चुअल ओपन डेज, वेबिनार आयोजित किए जाएंगे। पूरी दाखिला प्रक्रिया केदौरान ट्यूटोरियल वीडियो भी यू-ट्यूब पर अपलोड होंगे। जिससे कि ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थी इसका लाभ ले सकें। डीयू प्रशासन ओपन डेज का शेड्यूल जल्द ही जारी करेगा।
विज्ञापन
कोरोना महामारी से पहले दाखिले से जड़ी जानकारी देने के लिए ऑफलाइन ओपन डेज आयोजित किए जाते हैं। इस दौरान डीयू दाखिला विशेषज्ञ विद्यार्थियों की दाखिले से जड़ी शंकाओं का समाधान करते हैं। लेकिन महामारी के कारण दिल्ली विश्वविद्यालय बीते साल से ही बंद हैं।
विज्ञापन
ऐसे में एक बार फिर से यह ओपन डेज वर्चुअल ही आयोजित किए जाएंगे। डीयू डीन एडमिशन प्रो राजीव गुप्ता ने कहा कि ओपन डेज वर्चुअल रुप में आयोजित किए जाएंगे। इसकेलिए जल्द ही शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा। ऑनलाइन ही वेबिनार भी आयोजित होंगे। जिससे कि छात्रों को किसी प्रकार की कंफ्यूजन ना रहे। पूरी दाखिला प्रक्रिया ऑनलाइन है, तो ऐसे में जरुरी है कि ओपन डेज को वर्चुअल ही आयोजित किए जाएं।
विज्ञापन
जो विद्यार्थी ओपन डेज में शामिल नहीं हो सकेंगे वह यू-ट्यूब के माध्यम से जानकारी ले सकेंगे। यू-ट्यूब पर ट्यूटोरियल वीडियो से दाखिले की छोटी से छोटी जानकारी मिल सकेगी। कॉलेज व विभाग भी नोडल अधिकारियों व हेल्प डेस्क के माध्यम से विद्यार्थियों की मदद करेंगे।
इन हेल्प डेस्क से संबंधित जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट के साथ-साथ कॉलेज व विभागों की वेबसाइट पर भी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा वह अपने स्तर पर भी वेबिनार आयोजित करेंगे। जिसकी जानकारी कॉलेज वेबसाइट पर देंगे।