{"_id":"5d1564358ebc3e3cb54468c2","slug":"du-admission-2019-cut-off-of-psychology-and-political-science-more-than-economics-and-bcom","type":"story","status":"publish","title_hn":"DU: इकोनॉमिक्स-बीकॉम से ज्यादा साइकोलॉजी व राजनीति शास्त्र की कटऑफ, 99 प्रतिशत पहुंची","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
DU: इकोनॉमिक्स-बीकॉम से ज्यादा साइकोलॉजी व राजनीति शास्त्र की कटऑफ, 99 प्रतिशत पहुंची
Fri, 28 Jun 2019 03:17 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 28 Jun 2019 03:17 PM IST
विज्ञापन
डीयू दाखिला प्रक्रिया शुरू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2019-20 के स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए बृहस्पतिवार देर रात पहली कट ऑफ लिस्ट जारी हो गई। जीसस एंड मैरी कॉलेज ने साइकोलॉजी ऑनर्स के लिए 99 फीसदी कट ऑफ जारी की है। यह कट ऑफ उन छात्रों के लिए है जिन्होंने साइकोलॉजी की पढ़ाई बारहवीं में नहीं की है। वहीं, हिंदू कॉलेज ने राजनीति शास्त्र (पॉलिटिक्ल साइंस) ऑनर्स की कट ऑफ 99 फीसदी निकाल कर हैरान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आर्ट्स कोर्सेेज (अंग्रेजी, राजनीति शास्त्र, साइकोलॉजी, हिस्ट्री) के लिए इस बार सर्वाधिक आवेदन किए गए। ऐसे में माना जा रहा था कि ह्यूमेनिटीज की कट ऑफ ज्यादा रह सकती है। यह कयास सही साबित हुए और राजनीति शास्त्र और साइकोलॉजी की कट ऑफ 99 फीसदी तक चली गई। कट ऑफ में बढ़ोतरी की बात करें तो 0.25 फीसदी से लेकर 1 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर वुमेन में बीए प्रोग्राम (इतिहास व राजनीति शास्त्र) के लिए कट ऑफ 98.75 फीसदी निकाली गई। इसी तरह से यहां बीए प्रोग्राम (इको व पॉलिटिकल साइंस) लेने के लिए कट ऑफ 98.75 फीसदी रखी गई हैै। इस कॉलेज में साइकोलॉजी ऑनर्स के लिए भी कट 98.75 फीसदी है। जबकि बीकॉम ऑनर्स व बीकॉम के लिए 98 फीसदी रखी गई है। कॉलेज ने बीए ऑनर्स जर्नलिज्म के लिए कट ऑफ 97.50 फीसदी निकाली है।
एसआरसीसी कॉलेज ने इको ऑनर्स की कट ऑफ 98.75 फीसदी जारी की है। इस कॉलेज ने बीकॉम ऑनर्स की कट ऑफ 98.50 फीसदी घोषित की है। इस प्रकार कॉलेज ने इस कोर्स की कटऑफ में 0.75 फीसद की बढ़ोत्तरी की है। कॉमर्स के दूसरे टॉप कॉलेज हंसराज कॉलेज ने भी इकोनॉमिक्स ऑनर्स की कटऑफ को बीते साल के मुकाबले में 0.50 फीसदी बढ़ाया है। कॉलेज ने इस कोर्स केलिए 98फ़ीसदी कट ऑफ घोषित की है। बीकॉम ऑनर्स की कटऑफ 97स़े बढ़ाते हुए इसे 98फ़ीसद घोषित किया है। इसी प्रकार कॉलेज ने फिजिक्स ऑनर्स की कटऑफ मे किसी तरह की बढ़ोत्तरी न करते हुए 97.फ़ीसद घोषित की है।
रामजस कॉलेज ने इकोनॉमिक्स ऑनर्स व बीकॉम ऑनर्स में सर्वाधिक 98 फीसद कटऑफ
रामजस कॉलेज ने इकोनॉमिक्स ऑनर्स व बीकॉम ऑनर्स में सर्वाधिक 98 फीसद कटऑफ जारी की है। कॉलेज ने अंग्रेजी ऑनर्स व बीकॉम में 97 फीसद कटऑफ जारी की है। वहीं शिवाजी कॉलेज ने बीकॉम ऑनर्स में 97 फीसद और इकोनॉमिक्स, मैथमेटिक्स व कैमिस्ट्री ऑनर्स में एक समान 96 फीसद कटऑफ जारी की है। वहीं साइंस कोर्स में श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज व दयाल सिंह कॉलेज ने बीएससी कंप्यूटर साइंस में 98 फीसदी कट ऑफ निकाली है। दौलत राम कॉलेज ने बीएससी ऑनर्स फिजिक्स में 97.66 फीसदी कट ऑफ जारी की है। उल्लेखनीय है कि पहली बार अलग से बीए प्रोग्राम की कॉम्बिनेशन के साथ कट ऑफ जारी की गई है। वहीं ईडब्लयूएस केलिए भी अलग कट ऑफ जारी हुई है।