{"_id":"5c98036fbdec2213f32f784d","slug":"du-admission-2019-change-in-admission-from-sports-and-eca-quota","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू दाखिला प्रक्रिया: स्पोर्ट्स और ईसीए कोटे से दाखिले में हो सकते हैं बदलाव","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
डीयू दाखिला प्रक्रिया: स्पोर्ट्स और ईसीए कोटे से दाखिले में हो सकते हैं बदलाव
Mon, 25 Mar 2019 03:53 AM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 25 Mar 2019 03:53 AM IST
विज्ञापन
du admission 2019
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2019-20 में स्पोर्ट्स और ईसीए कोटे के तहत होने वाली दाखिला प्रक्रिया में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। दरअसल प्रशासन इस कोटे के दाखिलों को पहले से ज्यादा छात्र हितैषी बनाने की तैयारी कर रहा है। प्रशासन की ओर से यह घोषणा पहले ही की जा चुकी है कि इस बार इस कोटे के ट्रायल 20 मई से शुरू हो जाएंगे। इस तरह से इस कोटे के छात्रों को कट ऑफ का इंतजार नहीं करना होगा।
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय में बीते साल तक कट ऑफ जारी होने के बाद ही ईसीए और स्पोर्ट्स में आवेदन करने वाले छात्रों के कट ऑफ के बाद ही ट्रायल होते थे, लेकिन इस बार यह सब मई के तीसरे सप्ताह से ही शुरू हो जाएगा। डीयू में बीते साल स्पोर्ट्स कोटे के दाखिले में 60 फीसदी का ट्रायल और 40 फीसदी प्रमाणपत्र की वेटेज रखी गई थी। इस बार इसमें बदलाव हो सकता है। ट्रायल और प्रमाणपत्र की वेेटेज कितनी रखी जाए इस पर विचार-विमर्श चल रहा है। प्रशासन चाहता है कि पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता रहे और अभिभावक या छात्र प्रक्रिया पर सवाल न उठा सकें।
विज्ञापन
वर्ष 2017 तक छात्रों को स्पोर्ट्स के लिए केवल एक प्रमाणपत्र ही अपलोड करना था, लेकिन बीते साल तीन प्रमाणपत्र अपलोड करने की व्यवस्था की गई थी। इस बार इस पर चर्चा की जा रही है कि वर्ष 2017 की व्यवस्था को रखा जाए या बीते साल वाली व्यवस्था रहे। कुल मिलाकर प्रशासन ईसीए और स्पोर्ट्स के दाखिलों को पहले से ज्यादा स्टूडेंट फ्रेंडली बनाने की तैयारी कर रहा है, जिससे कि छात्रों, अभिभावकों और प्रशासन का समय भी अधिक न लगे।
विज्ञापन