फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   du admission 2019 bcom and honors admission to be tough maths 50 percent marks mandatory

डीयू दाखिला: बीकॉम व ऑनर्स में दाखिले की राह होगी मुश्किल, गणित में 50 फीसदी अंक की अनिवार्यता

Tue, 28 May 2019 10:26 AM IST
पूजा त्रिपाठी रश्मि शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
रश्मि शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 28 May 2019 10:26 AM IST
विज्ञापन
du admission 2019 bcom and honors admission to be tough maths 50 percent marks mandatory
DU Admission

दिल्ली विश्वविद्यालय में सत्र 2019-20 के लिए बीकॉम  व ऑनर्स  में  दाखिले की राह कठिन हो सकती है। बीकॉम ऑनर्स के दाखिले में इस बार गणित या बिजनेस मैथमेटिक्स विषय में 50 फीसदी  या उससे अधिक अंक होने की अनिवार्यता लागू की जा रही है।

विज्ञापन


बीते साल तक बीकॉम ऑनर्स में दाखिले के लिए 12वीं कक्षा में गणित या बिजनेस मैथमेटिक्स में महज पास होना जरूरी था। वहीं दाखिले के लिए न्यूनतम अंकों में भी बढ़ोतरी की जा रही है। यूजी दाखिले के लिए तैयार किए गए ड्राफ्ट में अंकों की ऐसी अनिवार्यता रखी गई है।
विज्ञापन

.
बीते साल तक बीकॉम ऑनर्स पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए 12वीं कक्षा में गणित होना अनिवार्य था। इसे दाखिले में अतिरिक्त योग्यता के रूप में जोड़ा जाता था। साथ ही न्यूनतम योग्यता के रूप में 12वीं में 45 फीसदी अंक होना जरूरी था। उसके बाद छात्र के चार विषयों के अंकों को मिलाकर मेरिट बनती है, लेकिन इस बार गणित की अनिवार्यता को भी अंकों में बांध दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'गणित में कम से कम 50 फीसदी अंक होना अनिवार्य किया'

गणित में कम से कम 50 फीसदी अंक होना अनिवार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही न्यूनतम योग्यता को 45 फीसदी से बढ़ाकर 60 फीसदी किया जा रहा है।

इस तरह विद्यार्थी को बीकॉम ऑनर्स में दाखिले के लिए कट ऑफ में जगह बनाने के साथ-साथ न्यूनतम योग्यता व अतिरिक्त योग्यता को भी पूरा करना होगा। बीकॉम ऑनर्स में किसी भी स्ट्रीम का छात्र दाखिला ले सकता है, बस उसका बारहवीं गणित में 50 फीसदी अंक होना जरूरी है।

बीते साल तक बीकॉम में दाखिले के लिए न्यूनतम अंक की अनिवार्यता 40 फीसदी थी यानि 12वीं में 40 फीसदी अंकों के साथ पास होना जरूरी था। इसके अलावा कट ऑफ में जगह बनाना होता था, लेकिन इस बार न्यूनतम अंकों की अनिवार्यता को बढ़ाकर 60 फीसदी किया जा रहा है।

इस तरह किसी छात्र के बारहवीं में कम से कम 60 फीसदी अंक होंगे तभी वह बीकॉम में दाखिले के योग्य होगा। उल्लेखनीय है कि हर साल कॉमर्स पाठ्यक्रमों की कट ऑफ काफी ऊंची रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed