फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   du admission 2019 22 june is last date to apply in st stephens 24 june 1st cutoff release

सेंट स्टीफंस में 22 जून को थम जाएगी आवेदन प्रक्रिया, 24 को जारी होगी पहली कट ऑफ लिस्ट

Fri, 21 Jun 2019 06:44 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 21 Jun 2019 06:44 PM IST
विज्ञापन
du admission 2019 22 june is last date to apply in st stephens 24 june 1st cutoff release
फाइल फोटो
दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफंस कॉलेज में 22 जून को आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी। इसके बाद आवेदन करने का अवसर नहीं मिलेगा। आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद सोमवार (24 जून) को कट ऑफ जारी होगी। कट ऑफ जारी होने के बाद 26 जून को साक्षात्कार के लिए चयनित छात्रों की सूची जारी होगी। उसके बाद 28 जून से साक्षात्कार प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन


कॉलेज में छात्रों के दाखिले के लिए बारहवीं के 85 फीसदी अंकों, लिखित ऐप्टीक्यूट टेस्ट पांच फीसदी व साक्षात्कार के 15 फीसदी अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी। तीस मिनट की लिखित परीक्षा का आयोजन साक्षात्कार वाले दिन ही सुबह 7.30 बजे से किया जाएगा, जिसके बाद लगभग डेढ़ बजे से साक्षात्कार प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन


साक्षात्कार प्रक्रिया के लिए छात्रों को दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, इंटरव्यू के बुलावे की प्रिंटआउट कॉपी, डीयू पंजीकरण फॉर्म की कॉपी, बारहवीं की मार्कशीट की मूल प्रति व कॉपी और जन्म प्रमाणपत्र की मूल प्रति व कॉपी लेकर आनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


साक्षात्कार का शेड्यूल
संस्कृत ऑनर्स        28 जून
अंग्रेजी ऑनस        29 जून व 1 जुलाई
केमिस्ट्री ऑनर्स        28-29 जून व 1 जुलाई
फिजिक्स ऑनर्स        2, 3, 4 व 5 जुलाई
इतिहास ऑनर्स        2, 3 व 4 जुलाई
ईको ऑनर्स        5, 6 व 8 जुलाई
गणित ऑनर्स    6, 8, 9 व 10 जुलाई
फिलॉस्फी ऑनर्स        9 जुलाई
बीए प्रोग्राम        10, 11 व 12 जुलाई
बीएससी प्रोग्राम        11, 12 व 13 जुलाई          
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed